गोविंद सिंह राजपूत बोले—हर घर में जले शिक्षा का दीप, कोई बच्चा न रहे वंचित; सागर के प्रवेश उत्सव में मेधावी छात्राओं का सम्मान

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के संदीपनी विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव में कहा कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील की और बताया कि मोहन यादव सरकार विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

गोविंद सिंह राजपूत बोले—हर घर में जले शिक्षा का दीप, कोई बच्चा न रहे वंचित; सागर के प्रवेश उत्सव में मेधावी छात्राओं का सम्मान

हर घर में शिक्षा का दीप जले, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : गोविंद सिंह राजपूत

संदीपनी विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए खाद्य मंत्री, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हर घर में शिक्षा का दीप जलना चाहिए और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। शिक्षा वह प्रकाश है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करती है। मंत्री श्री राजपूत सागर स्थित संदीपनी विद्यालय (महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय) में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
खाद्य मंत्री  राजपूत ने कहा कि प्रवेश उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता, नए सपनों की शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है। जब कोई बच्चा पहली बार विद्यालय की दहलीज पर कदम रखता है, तो वह केवल स्कूल में प्रवेश नहीं करता बल्कि ज्ञान, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दुनिया में प्रवेश करता है।
उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चा विद्यालय से जुड़े, शिक्षा प्राप्त करे और अपने जीवन को सफल बनाए। आज भी कई बच्चे ऐसे हैं जो किसी न किसी कारण से शिक्षा से दूर रह जाते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि हर घर का हर बच्चा स्कूल जाए और अपने सपनों को पूरा करे।
मंत्री श्री राजपूत ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें, क्योंकि आज की शिक्षा ही कल के सशक्त भारत का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनके तहत निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, साइकिल, स्कूटी, लैपटॉप सहित विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं।
कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह बिसेन ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री श्री राजपूत द्वारा सरस्वती पूजन से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया।