BJP नेता ने महिलाओं से वापस ले लिए कंबल, बोले : जो पीएम मोदी को गाली देते हैं उन्हें क्यों दूं
भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह धर्म पूछकर कंबल बांटते नजर आ रहे हैं. वह वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वालों को कंबल नहीं मिलेगा.
टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने निवाई के करेडा बुजुर्ग गांव में कंबल बांटकर वापस लेने की घटना को गलत और शर्मनाक बताया है।
पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इनकार कर रहे हैं।
राजस्थान के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि जौनापुरिया एक जरूरतमंद महिला को कंबल बांट रहे हैं, लेकिन महिला का नाम और उसकी धार्मिक पहचान पता चलते ही वह कंबल वापस ले लेते हैं। इस घटना ने 'जनप्रतिनिधि की मर्यादा' और 'मानवीय संवेदनाओं' पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर इस मामले को कांग्रेस ने आड़े हाथ लिया नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जूली ने इसको लेकर बयान भी दिया है।
टोंक में बीजेपी के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का 'कंबल वितरण' विवादों में घिर गया है। निवाई के करेड़ा गांव में एक मुस्लिम महिला का नाम सुनकर जौनापुरिया ने उससे कंबल वापस ले लिया और कहा कि PM को गाली देने वालों को हक नहीं। इस व्यवहार पर कांग्रेस सांसद हरीश मीणा ने वीडियो जारी कर इसे 'इंसानियत पर तमाचा' बताया है।
मामला निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गांव का है. यहां सीता-राम मंदिर के पास सुखबीर सिंह जोनापुरिया आज (रविवार, 22 फरवरी) ने गरीबों के लिए कंबल-वितरण का कार्यक्रम रखा था. कंबल बांटते समय सुखबीर सिंह जोनापुरिया ने नीचे बैठी महिला से उसका नाम पूछा. महिला ने बताया- सुकरान खान.
नाम सुनते ही पूर्व सांसद भड़क गए. उन्होंने महिला से कहा- हट एक तरफ. वहां मौजूद महिलाओं का कहना था कि पूर्व सांसद ने पहले उन्हें कंबल दे दिया था, लेकिन जब उनको पता चला कि वे मुस्लिम हैं तो सभी कंबल वापस ले लिए.
मेरा पर्सनल कार्यक्रम है, मोदी को गाली देने वालों को नहीं मिलेगा कंबल'
दावा है कि बीजेपी के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया ने महिलाओं से कहा- देखो, बात सुनो. जो मोदी को गाली देने वाले लोग हैं, उन्हें यह कंबल लेने का हक नहीं है. चाहे किसी को बुरा लग जाए, लेकिन बात सीधी है. इस मामले को लेकर जब स्थानीय लोगों ने पूर्व सांसद को टोका तो उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उनका 'पर्सनल' है न कि कोई सरकारी स्कीम.
कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला
अब पूर्व सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष MD चौपदार ने कहा कि यह वीडियो बीजेपी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है. कंबल जैसी छोटी वस्तु के लिए ऐसा ओछापन बीजेपी ही कर सकती है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस