आशा भोसले का निधनः 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा , चेस्ट इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में थीं भर्ती
दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हिंदी सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आई है. सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली. सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सेलेब्स और फैंस की आंखें नम हैं और दिल भारी है.
आशा भोसले का नाम उनकी मधुर आवाज दिल में बस जाती है, जिन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. दरअसल, उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज क्योंकि आशा भोसले ने करीब 12,000 गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो किसी भी भारतीय कलाकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. हालांकि उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है. बेहद कम लोग जानते हैं कि उन्होंने दो शादी की है. जबकि पहले पति से उनकी उम्र का फासला 15 साल था. वहीं दूसरे पति सिंगर से 5 साल छोटे थे.
16 की उम्र में 31 साल के शख्स से की शादी
आशा भोसले कम उम्र की थीं. जब उनकी पहली शादी हुई. दरअसल, उन्होंने 16 साल की उम्र में 15 साल बड़े 31 वर्षीय अपने सेक्रेटरी गणपत राव से घर से भागकर शादी की थी. लेकिन शादी के बाद उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं पति और ससुराल वालों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया. जबकि वह दो बच्चों की मां थीं और एक बच्चे की मां आशा भोसले बनने वाली थी. हालांकि प्रॉब्लम बढ़ गई और 1960 में दोनों अलग हो गए.
ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय सिंगर
आशा भोसले पहली भारतीय सिंगर थीं जो ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी. उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था. गायिका ने 20 से ज्यादा भाषाओं में गाना गाया था. गिनीज बुक में आशा ताई का नाम दर्ज है. उन्होंने करियर में 12000 से अधिक गाने गाए हैं.
कई देशों में है कारोबार
उनकी आय का मुख्य स्रोत उनकी रेस्टोरेंट चेन है, जिसके आउटलेट्स दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कुवैत और UK में हैं. यह ब्रांड अब प्रीमियम भारतीय व्यंजनों का पर्याय बन चुका है. वहीं, उनकी सबसे कीमती संपत्ति पेडर रोड पर स्थित उनका अपार्टमेंट ‘प्रभु कुंज’ है. मुंबई और पुणे में भी उनकी कुछ प्रॉपर्टीज हैं. हालांकि, इन सभी आर्थिक उपलब्धियों के अलावा, आशा भोसले की सबसे बड़ी विरासत विभिन्न भाषाओं में गाए गए उनके 12 हज़ार से भी ज्यादा गाने हैं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस