RSS मुख्यालय के पास भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, हाई अलर्ट पर प्रशासन-58 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक और 8 कनेक्टर,नागपुर में हड़कंप

नागपुर में आरएसएस मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इसमें 58 डेटोनेटर, कनेक्टर और 15 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

RSS मुख्यालय के पास भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, हाई अलर्ट पर प्रशासन-58 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक और 8 कनेक्टर,नागपुर में हड़कंप

महाराष्ट्र के नागपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दोसर भवन स्क्वायर मेट्रो स्टेशन के पीछे स्थित एक घर के अंदर डेटोनेटर और जिलेटिन स्टिक मिला. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री देखकर पुलिस भी दंग रह गई. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है.

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है. घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है. फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है. बताया जा रहा है कि दोसर भवन स्क्वायर मेट्रो स्टेशन के पीछे स्थित एक घर के अंदर डेटोनेटर और जिलेटिन स्टिक मिला. 

दरअसल, यह विस्फोटक सामग्री एक बेहद घनी आबादी वाले और संवेदनशील इलाके में मिली है. पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर शामिल हैं. बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड, एक फोरेंसिक टीम और PESO (पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है. पूरे इलाके को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है. 

एक महीने से घर के भीतर था डेटोनेटर 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस बैग में जिलेटिन और डेटोनेटर रखे थे, वह कथित तौर पर एक महीने से भी ज़्यादा समय से घर के अंदर पड़ा हुआ था. पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि ये जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर आखिर इस जगह तक कैसे पहुंचे. इस बीच पोद्दारेश्वर राम मंदिर और मोमिनपुरा इलाका उस जगह से बहुत कम दूरी पर स्थित हैं, जहां ये चीज़ें मिली हैं. बता दें कि दोसर भवन स्क्वायर मेट्रो स्टेशन से आरएसएस मुख्यालय की दूरी 4 से 5 किमी ही है, ऐसे में इस विस्फोटक का मिलना बड़े सवाल भी खड़े कर रहा है. 

गौरतलब है कि रामनवमी के दौरान इस इलाके के बिल्कुल पास से एक धार्मिक शोभायात्रा गुज़री थी, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था. हमारे संवाददाता, अमर काणे ने पुलिस उपायुक्त राहुल मदाने से इस घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की है.

मामले की जांच जारी 

नागपुर के सह पुलिस आयुक्त ने इस बताया कि इस विस्फोटक सामग्री के प्राप्त होने के बाद सभी एंगल से जांच की जा रही है. उनका कहना है कि यह विस्फोटक किसने रखा, इसके पीछे की मंशा क्या है और इसका इस्तेमाल कहां होना था इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की जा रही है. संदिग्धों की तलाश की जा रही है