सीट फुल तो जमीन ही सही! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नीचे बैठकर देखी ‘शतक’ : आरएसएस की 100 वर्षीय यात्रा पर आधारित फिल्म
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में आरएसएस की 100 वर्षीय यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखने पहुंचे थे। सिनेमा हॉल में भीड़ ज्यादा होने और सीटें उपलब्ध न होने पर उन्होंने जमीन पर बैठकर ही फिल्म देखी। उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता भी थे अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में आरएसएस की 100 वर्षीय यात्रा पर बनी फिल्म 'शतक' देखने पहुंचे। थिएटर में भीड़ अधिक होने से सीटें कम पड़ गईं और मंत्री को कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर फिल्म देखनी पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
भाजपा नेता इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। पहले वे भागीरथपुरा के दूषित जल कांड पर पत्रकार को अपशब्द बोलने की वजह से चर्चा में आए थे। हाल ही में विधानसभा में कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के साथ बहस की वजह से खबरों में थे। अब वे RSS की ‘शतक’ फ़िल्म की वजह से चर्चा में हैं।
दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को आरएसएस की ‘शतक’ फ़िल्म देखने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। लेकिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण सभागार में सीटें कम पड़ गईं। ऐसे में मंत्री विजयवर्गीय ने किसी विशेष व्यवस्था की मांग नहीं की और कार्यकर्ताओं के साथ ही नीचे बैठकर फ़िल्म देखी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का यह सादगीपूर्ण अंदाज़ कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सहज भाव से बैठकर पूरी फ़िल्म देखी और कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। फ़िल्म के माध्यम से संघ के 100 वर्षों की यात्रा और योगदान को दर्शाया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की और संघ के इतिहास व विचारों पर आधारित इस फ़िल्म की सराहना की।
एमपी में टैक्स फ्री मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में (मार्च 2026 में) इस फिल्म को पूरे राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद एक्स (ट्विटर) पर घोषणा की और कहा कि यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की परंपरा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है, जिसे RSS दशकों से जीवित रख रहा है। CM मोहन यादव ने खुद फिल्म देखी और इसे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश देने वाली बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा हर नागरिक इसे जरूर देखे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस