MP पुलिस में थोकबंद तबादले, रेडियो, अजाक, डायल 100 के अफसरों का हुआ ट्रांसफर
मध्यप्रदेश में लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू किया गया है। राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों को 31 जुलाई तक नए प्रावधान के आधार पर ही पदोन्नति आदेश जारी करने को कहा है।

मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जल्द जारी होने वाली है। प्रदेश में 5 साल से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले होंगे।
Police officers- मध्यप्रदेश में लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू किया गया है। राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों को 31 जुलाई तक नए प्रावधान के आधार पर ही पदोन्नति आदेश जारी करने को कहा है। नए नियमों के बाद पुलिस विभाग ने कार्यवाहक पदोन्नति की प्रक्रिया रोक दी है। इस बीच प्रदेश के कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाकर इधर से उधर किया गया है। गुरुवार को 4 एएसपी के तबादले किए गए। इनमें राजधानी भोपाल, उज्जैन, दमोह में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। तबादलों के कारण कुल 4 जिलों में पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव हुआ है।
गृह विभाग ने प्रदेश के 4 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) को हटाया है। भोपाल, उज्जैन, दमोह में पदस्थ इन अफसरों के तबादले कर इधर से उधर कर दिया गया है। चारों एएसपी को अब नए दायित्व दिए गए हैं।
उज्जैन की एएसपी पल्लवी शुक्ला को यहां से हटाकर जबलपुर भेजा गया है। इसी के साथ जबलपुर को नया एएसपी मिल गया है। दमोह में एएसपी संदीप मिश्रा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी बना दिया गया है।
भोपाल में 7वीं वाहिनी SAF के एएसपी संजय सिंह पंवार का भी तबादला किया गया है। उन्हें भोपाल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात (जोन 1-2) का दायित्व दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात (जोन 1-2) भोपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे विक्रम सिंह रघुवंशी को अब एआईजी, पीटीआरआई, पीएचक्यू भोपाल बनाया गया है।
जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश
गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी करने के लिए साथ ही सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं
उमरिया: सीताराम सरसैया बने नए एडिशनल एसपी, गोपाल प्रसाद सोहिया का झाबुआ तबादला
रीवा: सतेंद्र सिंह तोमर हुए स्थानांतरित, विवेक लाल अब मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक
भोपाल: धनराज मालवे अब शाजापुर में, नितिन सावलकर जोन-2 भोपाल में
जबलपुर: राहुल तिवारी को एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी
शाजापुर: केएल वन्छोर अब एडिशनल एसपी
मंदसौर: राकेश चंदेल शाजापुर से स्थानांतरित होकर मंदसौर पहुंचे
धार: रिंकु कुमार मिश्रा अब धार में एडिशनल एसपी
सतना: प्रमोद कुंभे को एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी दी गई