शांतिवन परिसर में विधायक निधि से बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न
इस सेवा कार्य के अंतर्गत शांतिवन परिसर में नियमित रूप से श्रमदान करने वाले समाजसेवियों राधिकेश मेहता, रमेश परमार, रघुनंदन वर्मा, देवेंद्र जैन, सुनील शाक्य एवं नरेंद्र जैन का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया। उनके श्रम और सेवा भावना की सभी उपस्थितजनों ने खुले दिल से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इतने विशाल परिसर की कायाकल्प हेतु सतत श्रमदान एक अनुकरणीय उदाहरण है। विशिष्ट उपस्थिति: इस गरिमामय आयोजन में नगर के अनेक सम्माननीय नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

भूमिपूजन विधिवत रूप से पं. राजेश दुबे द्वारा संपन्न कराया गया। इसी अवसर पर समिति अध्यक्ष राधिकेश मेहता के मार्गदर्शन में परिसर को हरित एवं सुरक्षात्मक स्वरूप देने हेतु त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) के पौधों का रोपण अतिथियों के द्वारा संपन्न हुआ।
शुजालपुर :शुजालपुर मंडी स्थित श्री शांतिवन परिसर में विधायक निधि से प्रस्तावित बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन सोमवार को धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन नगर के सामाजिक विकास और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनीप्रसाद परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आलोक खन्ना सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने ससम्मान भाग लिया। भूमिपूजन विधिवत रूप से पं. राजेश दुबे द्वारा संपन्न कराया गया। इसी अवसर पर समिति अध्यक्ष राधिकेश मेहता के मार्गदर्शन में परिसर को हरित एवं सुरक्षात्मक स्वरूप देने हेतु त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) के पौधों का रोपण अतिथियों के द्वारा संपन्न हुआ।
निरंतर श्रमदान करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान:
इस सेवा कार्य के अंतर्गत शांतिवन परिसर में नियमित रूप से श्रमदान करने वाले समाजसेवियों राधिकेश मेहता, रमेश परमार, रघुनंदन वर्मा, देवेंद्र जैन, सुनील शाक्य एवं नरेंद्र जैन का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया। उनके श्रम और सेवा भावना की सभी उपस्थितजनों ने खुले दिल से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इतने विशाल परिसर की कायाकल्प हेतु सतत श्रमदान एक अनुकरणीय उदाहरण है। विशिष्ट उपस्थिति: इस गरिमामय आयोजन में नगर के अनेक सम्माननीय नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इनमे प्रमुख रूप से नवागत सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा, अडानी ग्रुप प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, रामगोविंद नेमा, गोविंद सोनी, पवन गुप्ता, अभिनंदन जैन,
मोहनसिंह राजपूत, राजेंद्र कात्यानी, सुभाष गवई, रामसिंह खत्री, ओम कछवाय, अमुल अग्रवाल, प्रह्लाद परमार, दीपक परमार,
ठेकेदार राजेंद्र विजयवर्गीय, सुरेश मालवीय, महेश बिजानिया, संदीप अग्रवाल, अशोक सूर्यवंशी, प्रवीण जोशी, प्रदीप व्यास, राधेश्याम इचोरिया, बाबूलाल पंवार, अशोक रैकवार, राजकुमार मालवीय आदि बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सिमित जैन द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया एवं अंत में समिति सचिव नरेंद्र जैन ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।