भोपाल मेट्रो का आज शुभारंभ, शुरुआत कल से:केंद्रीय मंत्री खट्‌टर-CM दिखाएंगे हरी झंडी; मेट्रो में बैठकर सुभाष नगर से एम्स तक जाएंगे

भोपाल में मेट्रो सेवा का शुभारंभ 20 दिसंबर को होगा. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. 21 दिसंबर से आम जनता मेट्रो में यात्रा कर सकेगी. भोपाल में इंदौर की तरह फ्री राइड या किराया छूट नहीं मिलेगी. मेट्रो सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगी.

भोपाल मेट्रो का आज शुभारंभ, शुरुआत कल से:केंद्रीय मंत्री खट्‌टर-CM दिखाएंगे हरी झंडी; मेट्रो में बैठकर सुभाष नगर से एम्स तक जाएंगे

सुभाष नगर से एम्स तक दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, टाइम टेबल हुआ जारी

आज से राजधानी भोपाल मेट्रो सिटी कहलाएगा। आधिकारिक घोषणा के करीब 7 साल बाद आज भोपाल में मेट्रो दौड़ेगी। शाम को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और सीएम डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। मेट्रो में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर का सफर भी करेंगे

उद्घाटन समारोह कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल में होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री खट्‌टर, सीएम डॉ. यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड वीडियो भाषण भी होगा।

उद्घाटन से पहले सभी 8 स्टेशनों पर तैयारियों का दौर जारी है। फूलों से सजावट की जा रही है। दिन-रात काम चल रहा है ताकि उद्घाटन समारोह में किसी तरह की दिक्कत न आए।

17 फेरे लेगी मेट्रो

पहली मेट्रो एम्स से सुभाष नगर के लिए सुबह 9 बजे चलेगी.3 कोच की मेट्रो प्रतदिन 17 फेरे लेगी.7 किलोमीटर का प्रायॉरिटी कॉरिडोर कुल 8 स्टेशन होंगे. करीब 6 साल के इंतजार के बाद प्रायोरिटी कॉरिडोर यात्रियों के लिए खुलेगा. दरअसल भोपाल के रहवासी इस सेवा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. 

बताया जा रहा है कि कल 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे और आखिरी स्टेशन एम्स तक बैठकर जाएंगे.

इतना होगा किराया

भोपाल मेट्रो का किराया 20 से 40 रुपये होगा. बताया जा रहा है कि शुरुआत में फ्री किराया का मॉडल भोपाल में लागू नहीं होगा. 1 से 2 स्टेशन तक के लिए 20 रुपये, 3 से 5 स्टेशन तक के लिए 30 रुपये, 6 से 8 स्टेशन तक 40 रुपये किराया तय किया गया है. प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 75 मिनट की होगी और अंतिम ट्रेन शाम 7:00 बजे रवाना होगी.