सेप्टिक टैंक के अंदर संदूक में मिली महिला की लाश,हाथ पर मिला दीप का टैटू और 26 मई 1992 की तारीख, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
भोपाल में निशातपुरा थाना इलाके के कमल नगर में एक खाली प्लाट पर बने पानी के टैंक में एक महिला की लाश मिली है। महिला के हाथ में दीप का टैटू बना हुआ है। यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने टैंक से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी थी।
भोपाल के कमला नगर इलाके में एक खुले मैदान के सेप्टिक टैंक में रखे टीन के बक्से से शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक शव 3-4 दिन पुराना है और गला हुआ है। प्राथमिक जांच में हत्या कर साक्ष्य छिपाने का मामला लग रहा है। पुलिस फिलहाल लापता महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाल रही है
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक महिला की बक्से में बंद लाश पानी की टंकी में मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित पानी के टैंक से बक्से में महिला की लाश बरामद हुई है। बताया गया है कि पानी के टैंक से तेज दुर्गंध आ रही थी और जब लोगों ने टैंक के पास जाकर देखा तो उन्हें एक बक्सा पानी में नजर आया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बक्से को पानी से बाहर निकाला तो उसमें महिला की लाश थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
महिला की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
पानी के टैंक में बक्से में महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से जाच की। शव फूला हुआ है जिससे अंदेशा है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस आसपास के इलाकों में हाल ही में गुमशुदा हुई महिलाओं की जानकारी जुटा रही है जिससे की महिला की पहचान हो सके। जिस तरह से शव को बक्से में बंद कर पानी के टैंक में ठिकाने लगाया गया, उससे अंदेशा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंका गया है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस