महिला आरक्षक और एजेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार,जबलपुर-नागपुर हाईवे पर दोनों रिश्वत लेते पकड़ाए, मुंबई के वाहन मालिक ने की थी शिकायत
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लेडी आरटीओ कॉन्स्टेबल और उसके प्राइवेट व्यक्ति को 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जबलपुर से उत्तरप्रदेश सामान लेकर जा रही गाड़ी को रोककर रिश्वत मांग रहे थे आरटीओ महिला आरक्षक व उसका सहयोगी।
जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग में पदस्थ एक महिला आरक्षक सहित एक एजेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी श्वेता अहिरवार आरटीओ विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है, जिनके खिलाफ मुंबई निवासी ट्रक मालिक और उनके ड्राइवर ने रिश्वत मांगने की शिकायत जबलपुर लोकयुक्त एसपी से की थी।
जानकारी के मुताबिक प्रशांत दत्तात्रेय जाघव, निवासी जीवन सागर सीएसडी 7, प्लॉट नंबर 26, खारघर नवी मुंबई ने लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पास 10 ट्रक हैं, जो बरगी जबलपुर होते हुए उत्तर प्रदेश या अन्य राज्यों में सामान लेकर जाते हैं। 25 मार्च को जब उनका एक ट्रक DD01 P 9764 नागपुर, जबलपुर हाईवे से निकल रहा था तभी आरटीओ विभाग में पदस्थ आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए उनसे साढ़े 4 हजार रुपए की डिमांड की। जिसकी शिकायत फॉरेन की ट्रक मालिक ने फोन के माध्यम से लोकायुक्त सीपीसी की।
ट्रक मालिक प्रशांत दत्तात्रेय ने बताया कि ड्राइवर जैसी यादव जो कि जिला छतरपुर का रहने वाला है उसने ट्रक से संबंधित सारे दस्तावेज भी दिखाए थे, इसके बावजूद भी आरटीओ आरक्षक श्वेता अहिरवार ट्रक छोड़ने को तैयार नहीं थी। परेशान होकर जय सिंह यादव ने ट्रक मालिक को पूरी घटना बताएं जिसके बाद लोकायुक्त में शिकायत की।
लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले ने शिकायत की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। सत्यापन के बाद राहुल गजभिए, शशि मर्सकोले, बृजमोहन सिंह नरवरिया और जितेंद्र यादव फौरन मौके पर पहुंचे और बरगी हाईवे पर आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथ मौजूद मोहित साहू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की धारा 7, 12, 13,(1) और 13(2) के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस