राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर : भाजपा की सेंधमारी से बचने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कुफरी भेजे विधायक

चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुई बैठक व लंच के बाद 31 विधायक तीन लग्जरी टेंपो ट्रैवलर में देर शाम शिमला के कुफरी पहुंचे।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर : भाजपा की सेंधमारी से बचने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कुफरी भेजे विधायक

राज्यसभा सीट जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत है. निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल के उतरने से चुनाव और दिलचस्प हो गया

राज्यसभा चुनाव में जोड़ तोड़ की आशंका को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुई बैठक व लंच के बाद 31 विधायक तीन लग्जरी टेंपो ट्रैवलर में शिमला के कुफरी रवाना हुए। वह वहां गलू स्थित एक रिजार्ट में ठहराए गए हैं। हुड्डा व चंद्रमोहन समेत छह विधायक नहीं गए हैं। विधायक शुक्रवार रात करीब आठ बजे शिमला होते हुए कुफरी के रिजॉर्ट में पहुंचे। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने विधायकों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। विधायकों को यहां होटल रेडिसन व ट्विन टावर में ठहराया गया है।

वहीं विधायकों को कुफरी भेजे जाने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि कौन विधायक कहां गया है। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को सभी विधायक एकजुट होकर मतदान करेंगे और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित हुड्डा आवास पर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे से विधायक बैठक में पहुंचना शुरू हुए। प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, राज्यसभा प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध सहित सभी 37 विधायक बैठक में मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में हाईकमान का संदेश विधायकों के सामने रखते हुए उन्हें एकजुट रहने के लिए कहा गया। प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने भाजपा और आरएसएस की नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया।