निशांत ने JDU जॉइन की,बोले- पापा पर विश्वास बनाए रखिए, उन्होंने 20 साल में जो काम किए उन्हें आगे ले जाऊंगा, नीतीश मौजूद नहीं थे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इसके बाद वह पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

निशांत ने JDU जॉइन की,बोले- पापा पर विश्वास बनाए रखिए, उन्होंने 20 साल में जो काम किए उन्हें आगे ले जाऊंगा, नीतीश मौजूद नहीं थे

आज बिहार की राजधानी पटना में सियासी पारा हाई है. मौका है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जनता दल यूनाइटेड में पॉलिटिकल एंट्री. जिस जदयू को पिता नीतीश कुमार ने अपने अनुभव से सीचा उसमें निशांत कुमार युग की शुरुआत हो गई है.

बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए

निशांत ने कहा, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’

इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे।

इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बिहार की CM कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे।

इससे पहले जब उनकी गाड़ी पार्टी ऑफिस पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। जदयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी। कार्यकर्ता हाथी, घोड़ा और ऊंट लेकर निशांत के स्वागत में पहुंचे थे। बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक भी मोकामा से पटना पहुंचे थे।

निशांत को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा!

उन्होंने कहा, राज्य के लोग राज्य के विकास में उनके (नीतीश के) योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। निशांत का जेडीयू कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारी कार्यालय के बाहर जमा हुए और पार्टी के झंडे लहराते और ढोल बजाते नजर आए। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि निशांत को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि उनके पिता के इस्तीफे के बाद बनने वाली नई सरकार में निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। हरनौत से जेडीयू विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत अगले महीने राज्य विधान परिषद के लिए चुने जाएंगे।