मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान,मध्य प्रदेश में RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री, CM बोले- राष्ट्रसेवा और संस्कारों का सशक्त चित्रण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'शतक' फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। यह फिल्म राष्ट्रसेवा, संस्कार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश देती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा से जोड़ा गया है। इस निर्णय से जनता और सिनेमाहॉल मालिकों को राहत मिली है। 'शतक: संघ के 100 साल' आरएसएस के इतिहास और संस्थापकों पर आधारित है, जिसका निर्माण वीर कपूर ने किया है।
दिल्ली, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद आज से एमपी में भी आरएसएस पर बनी फिल्म शतक टैक्स फ्री कर दी गई है। सीएम मोहन ने कहा- ये राष्ट्रसेवा और संस्कारों को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने 'शतक' मूवी को टैक्स फ्री कर दिया है. सीएम मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी है. यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सफर पर बनी है. इस फिल्म में आरएसएस के 100 सालों के सफर को दिखाया गया है. जिसमें 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की तरफ किए गए संघ की स्थापना से इसकी शुरुआत होती है. इसके बाद फिल्म आगे बढ़ती जाती है. ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से इस फिल्म को एमपी में टैक्स फ्री करवाया गया है.
सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा 'हिंदी फिल्म 'शतक' को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है. यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है. फिल्म 'शतक' संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है.
फिल्म शतक यूं तो आरएसएस की यात्रा को दिखाती है. हालांकि फिल्म में संघ के संस्थापक डॉ केशवबलिराम हेडगेवार और उनके उत्तराधिकारी माधव सदाशिव गोलवलकर यानि गुरुजी के जीवन पर भी केंद्रित है. जिसमें दोनों के संघर्षों को दिखाया गया है. फिल्म में देश की आजादी में संघ के योगदान, विभाजन की स्थिति समेत आपातकाल तक के मुद्दे को दिखाया गया है. फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया गया है. जिसके जरिए महात्मा गांधी, वीर सावरकर, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के किरदारों को भी पर्दे पर दिखाया गया है. फिल्म में दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने भी अपनी आवाज दी है.
बता दें कि मध्य प्रदेश से पहले यह फिल्म पड़ौसी राज्य छत्तीसगढ़, राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली में भी टैक्स फ्री हो चुकी है. फिल्म के निर्देशक आशीष मॉल हैं, जबकि इसके निर्माता वीर कपूर हैं. जबकि अब इसे मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री किया गया है. इस तरह से यह फिल्म चार राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है.
AI से बनाए गए ग्राफिक्स
इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि, इसमें 1 (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और उन्नत ग्राफिक्स का इस्तेमाल कर वीर सावरकर, महात्मा गांधी, सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को पर्दे पर जीवंत किया गया है। फिल्म की कहानी को बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आवाज़ दी है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस