6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने जताया विरोध; आरोपी की तलाश में पुलिस
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी सलमान खान फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उस पर इनाम घोषित किया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल जाकर बच्ची का हाल जाना और न्याय का आश्वासन दिया।
गौहरगंज में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने हाईवे जाम कर रखा है
रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के मामले में महिलाओं और बच्चों ने रविवार देर रात घेराव कर दिया है। घटना के 30 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने रविवार दोपहर औबेदुल्लागंज में नेशनल हाईवे-46 को करीब 2 बजे से जाम कर दिया था।.हजारों लोग सड़क पर उतर आए और आरोपी को फांसी या एनकाउंटर जैसी सजा देने की मांग करते रहे।
पहले थाने का घेराव, फिर हाईवे जाम किया सकल हिंदू समाज, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुबह गौहरगंज चौराहे पर धरना दिया। इसके बाद लोगों ने थाने का घेराव किया और पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
जब कार्रवाई नहीं हुई तो भीड़ ने हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन और तेज कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस की समझाइश पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
पीड़िता की हालत नाजुक, भोपाल एम्स में भर्ती वहीं मासूम की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे भोपाल एम्स के ICU में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, बच्ची शाम को घर के पास टमाटर देने गई थी, लेकिन देर तक नहीं लौटी। कुछ देर बाद वह जंगल की ओर से लहूलुहान हालत में वापस आई। होश में आने पर उसने बताया- “सलमान मुझे पकड़कर ले गया था।” इसके बाद वह बेहोश हो गई।
आरोपी अब भी फरार, 20 हजार का इनाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी सलमान (23) पिता सहाबुद्दीन है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है, लेकिन वह अब तक हाथ नहीं लगा है। लोगों ने स्पष्ट कहा- “हमें इनाम नहीं, न्याय चाहिए।”
पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मामले में पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जबकि जनता की एक ही मांग है- “आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।”
खून से लथपथ जंगल से लौटी परिजनों ने बताया कि आरोपी एक क्रशर में काम करता था। लोगों ने बताया कि आते-जाते बच्चों को टॉफी बांटना उसकी आदत में शामिल था। शुक्रवार शाम लगभग 7.30 बजे बच्ची की मां ने पड़ोस में उसे टमाटर देने के लिए कहा। मासूम टमाटर देने चली गई। जब काफी देर तक नहीं लौटी तो मां ने बाहर निकल कर देखा। वह रोते हुए जंगल की ओर से आ रही थी। उसके कपड़े खून से लथ-पथ थे। उसने बताया कि सलमान उसे जबरन ले गया, मुंह दबाया इतना कहने के बाद वह बेहोश हो गई।
थाने में प्रभारी और अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले बेहोशी की हालत में उसे थाना लाया गया। यहां थाना प्रभारी नहीं थे। जब आए तो पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औबेदुल्लागंज इलाज के लिए ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि यहां कोई भी डॉक्टर उपस्थित नहीं था। लगभग एक से डेढ़ घंटा में वही परेशान होते रहे। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता आए। उन्होंने निजी वाहन से एम्स ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
सीएम ले रहे मासूम के स्वास्थ्य का अपडेट जिला प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीड़ित बच्ची के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी ले रहे हैं। बच्ची के स्वास्थ्य में अब सुधार है। वह आईसीयू से बाहर आ गई है। डॉक्टर्स मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिले के डॉक्टर्स की टीम भी एम्स भोपाल में उपस्थित है।
तीन जिलों की 10 टीमें तलाश में वहीं एसपी पंकज कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमें मंडीदीप, भोपाल, सीहोर सहित अन्य जगहों पर छापा मार रही हैं। साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजनों तथा परिचितों से भी पूछताछ जारी है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस