रेलवे कर्मचारी से मारपीट का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार,घटना मे प्रयुक्त डंडा व मोटर सायकल कीमती 45000/- रुपये की बरामद
सुनेरा थाना पुलिस ने रेलवे कर्मचारी अफजल के साथ हुई मारपीट के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा और करीब 45 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद की है।
अजय राज केवट माही
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस भोपाल मध्य प्रदेश
पुरानी रंजिश में कराई गई थी पिटाई, एक आरोपी अब भी फरार
शाजापुर/सुनेरा |सुनेरा थाना पुलिस ने रेलवे कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा और करीब 45 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को फरियादी अफजल पिता रोशन खां निवासी रेलवे कॉलोनी शाजापुर के साथ एबी रोड मझानिया जोड़ के पास दो अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की थी। इस मामले में थाना सुनेरा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
15 मार्च को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सरफराज उर्फ सलमान (29) निवासी आजाद नगर इंदौर हाल मुकाम चकोर पार्क कॉलोनी उज्जैन और राकेश (39) निवासी गजानंद नगर उज्जैन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने समशेर और राशिद के कहने पर अफजल के साथ मारपीट की थी।
पुलिस ने मामले में राशिद को भी पकड़कर पूछताछ की, जिसने बताया कि रेलवे में नौकरी को लेकर अफजल से उसकी पुरानी रंजिश थी। इसी कारण उसने अपने जीजा समशेर की मदद से सरफराज और राकेश को बुलाकर मारपीट कराई थी।
पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल डंडा और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले में एक आरोपी समशेर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
बताया गया कि आरोपी सरफराज उर्फ सलमान पर थाना कोतवाली शाजापुर में चोरी के मामले में स्थायी वारंट भी था और उस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, प्रधान आरक्षक रामनरेश धाकड़, कपिल नागर, हरिसिंह यादव, महिला प्रधान आरक्षक राधिका सक्सैना, आरक्षक सुधीर तोमर, अखिलेश भंडारी, अरुण यादव, गोविंद, रुपेंद्र, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी, घनश्याम, राजेश और अनिल का विशेष योगदान रहा।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस