मोनालिसा की नॉर्मल शादी नहीं, प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद”:वकील नाजिया का आरोप, शरजील इमाम की पैरोल से जोड़ा मामला

कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने इसे सामान्य शादी मानने से इनकार करते हुए इसे “प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद” बताया है।

मोनालिसा की नॉर्मल शादी नहीं, प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद”:वकील नाजिया का  आरोप, शरजील इमाम की पैरोल से जोड़ा मामला

मोनालिसा की शादी पर विवाद: वकील नाजिया का ‘लव जिहाद’ आरोप, शरजील इमाम की पैरोल से जोड़ा मामला

भोपाल। प्रयागराज कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, खरगोन पहुंची सुप्रीम कोर्ट की जानीमानी वकील नाजिया इलाही खान ने दावा किया कि मोनालिसा की शादी सामान्य नहीं बल्कि ये प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ मीडिया से चर्चा के दौरान नाजिया ने कहा- शरजील इमाम के अपने भाई की शादी के लिए पैरोल पर बाहर आने के बाद आतंकी संगठन फिर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इस पूरे मामले में कट्टरपंथी संगठनों की भूमिका हो सकती है और इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियों से कराई जानी चाहिए।

हिन्दू मैरिज एक्ट का उल्लंघन

नाजिया ने कहा- ये सिर्फ नॉर्मल शादी नहीं हैं। ये प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद है। इस्लामिक जिहादी रेडिकल इस्लामिस्ट और पीएफआई की मिली जुली लव जिहाद की यह पूरी कार्रवाई की गई है। इसमें हिन्दू मैरिज एक्ट 1955 का उल्लंघन किया गया है। हिन्दू सनातन धर्म में विवाह की जो प्रथा होती हैं उनका भी गलत इस्तेमाल किया गया है। कहीं न कहीं उसका भी मजाक उड़ाने का प्रयास किया गया है।

हिंदुत्व का पेश करना चाहिए सबूत

नाजिया ने कहा-एक मुसलमान हिन्दू प्रथा से कैसे शादी कर सकता है। अगर हिन्दू मैरिज एक्ट से वो शादी कर रहा है मंदिर में शादी कर रहा है, तो उसके पास कौन सा प्रूफ है जो उसने अब तक नहीं दिखाया कि उसने पहले हिन्दुत्व कबूल किया है। उसे हिन्दुत्व कबूल करना है तब तो वो हिन्दू प्रथा से शादी कर सकता है। यहां पर हिन्दू मैरिज एक्ट का उल्लंघन हुआ है।  

पैरोल के बाद आतंकी सक्रिय

नाजिया ने कहा- शरजील इमाम जैसे ही अपने भाई की शादी की पैरोल पर बाहर आया है वैसे ही ये जितने भी आतंकी संगठन हैं वो सब सक्रिय हो गए हैं। अभी हाल ही में हमने उत्तर प्रदेश में छांगुर पीर जलालुद्दीन को देखा कि वो कैसे लव जिहाद की स्ट्रैटजी चला रहा था। नाजिया ने कहा- हमने केजीएन जिमखाने का मामला भी देखा।  

पीएफआई का बहुत बड़ा हाथ

शरजील इमाम ने जहां बैठकर एनआरसी-सीएए के खिलाफ स्पीच दी है उस वीडियोज में फरमान की मौजूदगी को ढूंढ़ने की जरूरत है। क्योंकि मुझे और सनोज मिश्रा दोनों को यह संदेह है कि पीएफआई का इसमें बहुत बड़ा हाथ है और पीएफआई की फंडिंग है। जैसी छांगुर पीर के मामले में हमने मुस्लिम कंट्रीज की फंडिंग देखी थी।