इंटर-डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट दंगल 2K26 में बीपीईएस विभाग बना ओवरऑल चैंपियन,खेलों से हम नेतृत्व, समन्वय और टीम भावना सीखते हैं : मयूर खंडेलवाल

The Bhopal School of Social Sciences में आयोजित इंटर-डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट दंगल 2K26 उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बीपीईएस विभाग ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। कार्यक्रम की शुरुआत परेड और शपथ ग्रहण से हुई। मुख्य अतिथि Mayur Khandelwal (डीसीपी जोन-4, भोपाल) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को नेतृत्व और टीमवर्क का माध्यम बताया तथा फुटबॉल मैच में पहला शॉट लगाकर गोल किया।

इंटर-डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट दंगल 2K26 में बीपीईएस विभाग बना ओवरऑल चैंपियन,खेलों से हम नेतृत्व, समन्वय और टीम भावना सीखते हैं : मयूर खंडेलवाल

इंटर-डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट दंगल 2K26 में बीपीईएस विभाग ओवरऑल चैंपियन

भोपाल।बीएसएसएस कॉलेज में  शुक्रवार को आयोजित इंटर-डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट दंगल 2K26 उत्साह, प्रतिस्पर्धा और सामुदायिक भावना के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में बीपीईएस विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत सभी प्रतिभागियों की परेड के साथ हुई। प्राचार्य डॉ  फादर जॉन ने सभी खिलाड़ियों को स्वस्थ भावना से खेलने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आईपीएस मयूर खंडेलवाल डीसीपी जोन 4, भोपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मयूर खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से  हम नेतृत्व, समन्वय और टीम भावना सीखते हैं। आईपीएस खंडेलवाल ने फुटबॉल मैच के लिये पहला  शॉट लगाकर शानदार गोल दाग दिया। 
दंगल की शुरुआत फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं से हुई थी, जिसने पूरे कैंपस में खेल भावना का जोश भर दिया। ग्रैंड फिनाले में डांस एवं म्यूज़िक प्रतियोगिता, मिस एवं मिस्टर हरक्यूलिस, आर्म रेसलिंग, क्रॉसफिट चैलेंज, सिक्स-हिट शोडाउन, सेल्फी पॉइंट चैलेंज तथा आकर्षक फूड स्टॉल्स जैसे कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया।
इस आयोजन में बी ए, बी बी ए, बी कॉम तथा अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, पूर्व छात्रों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। दंगल 2K26 ने विभिन्न विभागों के बीच टीमवर्क, फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. जॉन पीजे ने अपने संबोधन में कहा, दंगल हमारे समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहाँ अकादमिक उत्कृष्टता के साथ खेलों के माध्यम से मजबूत नेतृत्व और व्यक्तित्व का विकास किया जाता है।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ विशाल सेंगर ने बताया कि दंगल 2K26 ने न केवल खेल कौशल को मंच प्रदान किया, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को भी सुदृढ़ किया। आयोजन का समापन विजेताओं को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान कर उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।