आर्मी क्षेत्र में बड़ा धमाका, 15 साल के किशोर की मौत,भेड़ ने बम पर पैर रखा
इंदौर के महू क्षेत्र में आर्मी की हेमा फायरिंग रेंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ। भेड़ चराते समय 15 वर्षीय किशोर अनिल को जमीन में दबा बम मिला, जिसे निकालने की कोशिश में वह फट गया। गंभीर रूप से घायल अनिल की इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
इंदौर के पास महू के आर्मी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक हादसा हो गया। यहां पर भेड़ चराने के दौरान अचानक जमीन में धंसा बम फट गया।
महू के आर्मी एरिया में भेड़ चराने गए 15 वर्षीय अनिल पिता अंबाराम की बम ब्लास्ट में मौत हो गई। वह राजस्थान के पाली का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, भेड़ का पैर बम पर पड़ने से ब्लास्ट हुआ, भेड़ उड़ गई और पास खड़ा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनिल के नाना सालूराम ने बताया कि वे भेड़ चराने का काम करते हैं और शुक्रवार को अनिल भी उनके साथ आया था। फेंसिंग नहीं होने के कारण वे गलती से आर्मी एरिया में चले गए। उन्हें बम होने की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है
सैन्य अभ्यास के क्षेत्र में हुआ हादसा
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेना के अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है, क्योंकि यह क्षेत्र सैन्य अभ्यास के लिए उपयोग किया जाता है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद राहुल के परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि भेड़ लाने के दौरान इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने सैन्य सीमा के पास सुरक्षा और चेतावनी बोर्ड को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
नहीं मिली घटना की कोई सूचना
इस मामले में किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि देर रात तक इस तरह की घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। वहीं एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि देर रात तक घटना की सूचना किसी भी अस्पताल व व्यक्ति से नहीं मिली। घायल को संभवत: सीधे इंदौर लेकर गए। हम जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस