VIDEO: महिला के साथ बर्बरता-मुंडन कराया पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमवाया: लोग तमाशबीन बने रहे; 4 आरोपी गिरफ्तार

प्रेमी के साथ भागने के आरोप में विवाहित महिला के साथ झाबुआ में बर्बरता की हद पार कर दी गई. उसके साथ मारपीट की गई और पूरे गांव में घुमाया गया. इस सब में महिला के पति ने भी गांववालों का साथ दिया.

VIDEO: महिला के साथ बर्बरता-मुंडन कराया  पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमवाया: लोग तमाशबीन बने रहे; 4 आरोपी गिरफ्तार

यह पूरा मामला झाबुआ जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र के बालावास का है. जहां, रहने वाली एक विवाहित महिला पर किसी और के साथ भागने का आरोप लगाकर उसके साथ बर्बरता की गई.

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला को अमानवीय ‘सजा’ दी गई। महिला के पति को उसके कंधे पर बैठाकर गांव में घुमवाया गया और उसका मुंडन भी कर दिया गया। वहां मौजूद लोग तमाशबीन रहे।

घटना काकनवानी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 अप्रैल को हुई। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने पति समेत 5-6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दूसरे के साथ चली जाने का आरोप

दरअसल, महिला पर आरोप था कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर महिला को प्रताड़ित किया। उसे जबरन पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया गया।

पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा दी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को तलाश कर सुरक्षा दी। एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया के मुताबिक, मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में कुल करीब 10 लोग शामिल थे।

कंधों पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया

आरोप है कि महिला को मजबूरन अपने कंधों पर पति को बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया. इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई. यह दृश्य देखने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक है. बताया जा रहा है कि गांव में मौजूद कई लोग इस पूरी घटना के दौरान तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने इस अमानवीय कृत्य का समर्थन भी किया.

मुंडन कर दी गई अमानवीय सजा

सरेआम अपमानित करने के बाद महिला के बाल काटकर उसका मुंडन भी कर दिया गया. यह कृत्य न केवल महिला के आत्मसम्मान पर हमला है, बल्कि सामाजिक अपराध की श्रेणी में आता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं महिलाओं के खिलाफ हिंसा और सामाजिक असमानता को दर्शाती हैं, जो आज भी कई इलाकों में मौजूद है.

पुलिस ने दर्ज किया केस  

महिला से किए गए अमानवीय कृत्य को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3) समेत अन्य में केस दर्ज किया. इसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है. 

पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सूर्या पिता रसिया डामोर (निवासी ग्राम पलाशडोर), दिलीप पिता बाबू भूरिया (निवासी ग्राम बालवासा), बाबू भूरिया पिता गोवर्धन (निवासी ग्राम बालवासा) और शैलेश पिता परथिग भूरिया (निवासी ग्राम बालवासा) शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।