पत्नी ने रची कत्ल की साजिश: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति के किए टुकड़े, जलाकर JCB से दफनाया शव; बेटी ने खोला राज
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। सब्बल और तलवार से शव के टुकड़े किए। शव जलाने की कोशिश की, लेकिन नहीं जला तो जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर टुकड़ों को गाड़ दिया। मामला गरोठ थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव का है।
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का सनसनीखेज मामला जिले के भानपुरा से सामने आया है। मृतक की बेटी ने अपनी ही मां और उसके कथित प्रेमी को हत्या का आरोपी बताकर उन्हें फांसी देने की मांग की है।
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है. इस मामले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर न केवल पति की हत्या की, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की और फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे जमीन में दफन कर दिया. यह मामला मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव की है. अवैध संबंधों के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.
परिजन के अनुसार, मृतक धनराज की पत्नी धापूबाई और उसके कथित प्रेमी पंकज के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी धनराज को भी थी। वो लगातार पत्नी के अवैध रिश्ते का विरोध करता था। इसी के चलते घर में अकसर विवाद होता था। आरोप है कि, घटना वाले दिन पंकज ही धनराज को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया था और अपने खेत पर ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। परिजन का दावा है कि, हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े किए गए, उन पर पेट्रोल डालकर जलाया गया और फिर राख व अस्थियों को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दीं।
फिलहाल, इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मौके से अस्थियां बरामद कर ली हैं। जानकारी ये भी है कि, आरोपी पत्नी धापूबाई और उसका प्रेमी पंकज को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इधर, हत्याकांड का खुलासा होने के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने भानपुरा के दूधाखेड़ी माताजी चौराहे पर चक्काजाम कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है।.
क्या है मामला ?
बताया जा रहा है कि, भानपुरा तहसील के ग्राम दूधाखेड़ी निवासी 34 वर्षीय धनराज पुत्र बाबुनाथ 10 अप्रैल से लापता था। 12 अप्रैल को धनराज के बेटे नितीश द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु की, जिसमें मामला हत्या का निकला। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी 40 वर्षीय पंकज पुत्र रमेश चौधरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने कबूल किया कि, उसने अपने खेत पर धनराज का हत्या की है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने पहले धनराज का गला घोटकर हत्या की। यही नहीं उसके टुकड़े कर उसपर पेट्रोल डालकर आग लगाई और फिर एक गड्ढा खोदकर बची राख और हड्डियों के अवशेष उसमें गढ़ा दिए।
जिस खेत पर ट्रैक्टर चलाता था धनराज, उसी में आरोपी ने मारकर गढ़ा दिया
वहीं, मृतक के परिजन का कहना है कि, मृतक धनराज आरोपी पंकज चौधरी के यहां कर्मचारी था और उसके खेत पर ट्रैक्टर चलाता व मजदूरी करता था। पंकज चौधरी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे।
आरोपियों के घर जमीदोज करने की उठी मांग
इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद सोमवार को मृतक के परिजन के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने गरोठ - भानपुरा मार्ग पर दूधाखेड़ी गेट के बाहर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी पंकज चौधरी का मकान तोड़ने की मांग कर रहे थे। इस दौरान भानपुरा तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा और थाना प्रभारी रमेशचंद्र दांगी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण आरोपी का मकान तोड़ने के साथ साथ हत्या में लिप्त अन्य लोगों का नाम उजागर कर उनपर सख्त कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे।
घर से बुलाकर साथ ले गया था आरोपी
10 अप्रैल की रात में पंकज चौधरी और उसके अन्य साथी मृतक को घर से बुलाकर खेत पर ले गए थे। वहां किसी बात पर दोनों के बीच तनातनी हो गई और गला दबाकर धनराज की हत्या कर दी। शव को जलाकर उसके अवशेष जमीन में गाड़ दिए और कुछ कुएं में फेंक भी दिए। बाद में मृतक की पत्नी के साथ भानपुरा थाने आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस कर रही है जांच
फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है कि, इस हत्या में कौन-कौन शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आरोपित के यहां ट्रैक्टर भी चलाता था, साथ ही आरोपित के खेत में भी काम करता था। दोनों का मकान भी पास-पास ही है।
स्वजन को गुमराह करता रहा आरोपित पंकज
इस सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमेशचंद्र दांगी का कहना है कि, आरोपी ने पंकज चौधरी ने 10 अप्रैल को ही धनराज की खेत पर ले जाकर हत्या कर दी थी। बाद में मृतक के घर वालों के पास पहुंचकर उन्हें गुमराह भी करता रहा। उसने मृतक की पत्नी के साथ थाने आकर गुमशुदगी का आवेदन भी दिया था। फिलहाल, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी से भी गहन पूछताछ जारी है। साथ ही इस वारदात में उसकी भूमिका भी संदिग्ध है। फिलहाल, जांच जारी है, जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। हत्या में जो भी दोषी होगा, उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों के शक ने खुलवा दी पोल
इस पूरी साजिश का पर्दाफाश धनराज के अपने बच्चों की वजह से हुआ। धनराज के अचानक लापता होने पर उसके बेटे और बेटी को अपनी मां की हरकतों पर शक हुआ। बच्चों ने पुलिस को जानकारी दी कि पिता आखिरी बार पंकज के साथ देखे गए थे और उसके बाद से घर नहीं लौटे। पुलिस ने जब पंकज और धापूबाई को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वे टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जेसीबी से खेत की खुदाई करवाई, जहां से धनराज के शव के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस