संपत्तिकर वसूली में चौंकाने वाला नाम: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया पर 33.32 लाख रुपये टैक्स बकाया दर्ज
ग्वालियर नगर निगम ने शहर के बड़े संपत्ति कर बकायादारों की एक सूची जारी की है। इसमें कई प्रतिष्ठित हस्तियों और सरकारी कार्यालयों के नाम हैं। सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम ग्वालियर के सिंधिया परिवार का है, जिन पर नगर निगम का लाखों रुपए का टैक्स बकाया बताया जा रहा है।
ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय का कहना है कि मार्च क्लोजिंग को देखते हुए संपत्ति कर वसूली तेज की गई है,बड़े बकयादारो से भी वसूली की जा रही है।
ग्वालियर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी में नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची जारी की है, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता स्व. माधवराव सिंधिया का नाम भी शामिल है। उनके नाम पर कटोराताल स्थित संपत्ति का 33.32 लाख रुपये का संपत्तिकर बकाया बताया गया है। इस मामले को नगर निगम परिषद में कांग्रेस पार्षद प्रमोद खरे ने भी उठाया था, जिससे सदन में चर्चा और बहस तेज हुई थी। स्व. माधवराव सिंधिया, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता थे।
प्रॉपर्टी मलिक के नाम से माधवराव सिंधिया का नाम दर्ज
दरअसल ग्वालियर नगर निगम मार्च क्लोजिंग से पहले संपत्ति कर अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा कर वसूली करना चाहता है इसको लेकर बड़े बकाया दरों की सूची सामने आई है,इनमे एक नाम ऐसा भी है, जिसके सामने आने पर कॉंग्रेस राजनीतिक तंज कस रही है, यह नाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का है, नगर निगम की संपत्ति कर आईडी नम्बर में प्रॉपर्टी मलिक के नाम से माधवराव सिंधिया का नाम दर्ज है जिनकी 197 नंबर कटोरा ताल के सामने की संपत्ति का साल 1998 से अभी तक कुल 33 लाख 38 हजार 617 रुपये का सम्पत्ति कर बकाया है।
सूची में चौंकाने वाला नाम स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का
ग्वालियर नगर निगम द्वारा जारी की गई इस विस्तृत सूची में केवल निजी संपत्तियां ही नहीं, बल्कि कई बड़े शासकीय संस्थान भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, इन सरकारी संस्थानों पर नगर निगम का लगभग 300 करोड़ रुपए का भारी-भरकम संपत्ति कर बकाया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इन संस्थानों ने लंबे समय से नगर निगम के खजाने में टैक्स के नाम पर कोई भी राशि जमा नहीं की है, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।
बकायादारों की इस फेहरिस्त में सबसे चर्चित नाम स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का है। इनके नाम पर नगर निगम ने 33 लाख 32 हजार 719 रुपए की राशि बकाया दर्शाई है। इतने बड़े नाम का बकाया सूची में आना चर्चा का विषय बन गया है। निगम की फाइलों में दर्ज यह राशि लंबे समय से लंबित बताई जा रही है।
दस्तावेजों के अनुसार, सिंधिया परिवार से जुड़ी यह संपत्ति जीवाजी क्लब रोड स्थित '193 कटोरा ताल के सामने' के पते पर दर्ज है। नगर निगम के रिकॉर्ड में इस विशिष्ट संपत्ति की कर आईडी (Property Tax ID) 1002732779 लिखी गई है।
फिलहाल नगर निगम के अधिकारी इस तकनीकी डेटा और बकाया राशि के मिलान की प्रक्रिया में जुटे हैं ताकि वसूली की आगामी कार्यवाही तय की जा सके।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस