नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्‍यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी ली शपथ

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व एनडीए नेता मौजूद रहे।

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्‍यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी ली शपथ

नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के CM पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। बता दें कि बीतें दिन नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुना गया था

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज यानी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह की शोभा बढ़ा रहे हैं। पिछले दो दशकों में अधिकांश समय बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलाई

गांधी मैदान मं शपथ ग्रहण समारोह में एक साथ पांच नवनिर्वाचित विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। विजय चौधरी, विजेंद्र चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडये और दिलीप जायसवाल ने एक साथ शपथ ली।

बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “पूरे बिहार में आनंदोत्सव है। कार्यकर्ताओं में जोश है… मैं NDA गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करता हूं…”

मंगल पांंडेय सहित पांच को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

विजय कुमार चौधरी

बिजेंद्र कुमार यादव

मंगल पाडेय

दिलीप कुमार जायसवाल

श्रवण कुमार

NDA को 202 सीटें

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं. भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की. दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है. वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है.