रावतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने सुसाइड किया:कमरे में बैठी रो रही थी 2 साल की मासूम, आवाज सुनकर पहुंचे परिजन तो मंजर देख उड़ गए होश
रावतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जाँच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया
कल्याणपुर में रावतपुर के एक प्रापर्टी डीलर की पत्नी संध्या तिवारी ने बुधवार देर शाम पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पति राकेश तिवारी ने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं थे।
रावतपुर के आनंदनगर में प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने बुधवार देर शाम दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। दो साल की मासूम बेटी कमरे के अंदर ही थी। 23 जनवरी को बेटे का यज्ञोपवीत संस्कार है। आज बाजार करके आई थीं। पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आनंदनगर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर राकेश तिवारी, पत्नी संध्या तिवारी (38), तीन बच्चों, मां और पिता रामबाबू के साथ रहते हैं। बुधवार देर शाम पत्नी संध्या का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। बड़ी बेटी किसी काम से कमरे में गई तब पता चला। पति राकेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे। करीब 17 साल पहले उनकी शादी हुई थी। ससुराल राम लला के पास ही है। रावतपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मासूम की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन
प्रॉपर्टी डीलर राकेश तिवारी की पत्नी संध्या तिवारी (38) का शव बुधवार देर शाम कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। संध्या की 14 साल की बड़ी बेटी भूमि जब कमरे में पहुंची, तो वहां का मंजर देख उसकी चीख निकल गई। पास में ही 2 साल की छोटी बेटी नायरा अपनी मां के शव के पास बैठी रो रही थी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
बोले थाना प्रभारी, सुसाइड की वजह पता नहीं चली
रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस को मौके से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह प्रतीत हो सके की महिला ने आत्महत्या क्यों की। परिजनों से भी पूछताछ की गई है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। अगर कोई तहरीर मिलती है या आरोप लगते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस