राजा रघुवंशी हत्याकांड:सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर राजा के भाई का छलका दर्द, 'आज हम पैसे की पावर के आगे हार गए'
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम को शिलॉन्ग कोर्ट ने 27 फरवरी 2026 को जमानत दे दी. राजा के भाई ने बताया कि सोनम आज जेल से बाहर आ जाएगी.
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है। वहीं की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है।
इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपित व मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी (25 वर्ष) को मेघालय की राजधानी शिलांग के सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है। हालांकि इसके लिए अदालत ने यह शर्त भी लगाई है कि वह बिना अनुमति शिलांग नहीं छोड़ सकेगी और प्रत्येक सुनवाई पर न्यायालय में उपस्थित रहेगी। न्यायालय ने सोनम की गिरफ्तारी प्रक्रिया में पुलिस की खामियों को आधार मानकर जमानत दी है
इसे न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत आरोपित के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन माना और अपने निर्णय में सुप्रीम कोर्ट के कुछ फैसलों का संदर्भ देते हुए जमानत आदेश में कहा है कि गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी देना अनिवार्य है और इसके उल्लंघन की स्थिति में जमानत दी जा सकती है, चाहे मामला गंभीर ही क्यों न हो। न्यायालय ने प्रकरण की पुलिस जांच में सुस्ती भी पाई। पाया कि अभी तक 90 में से सिर्फ चार गवाहों के ही बयान हुए हैं।
पैसे की पावर के आगे हम लोग आज हार गए'
विपिन ने कहा, "इसमें कहां गेम हुआ है...लेकिन जहां तक मुझे लग रहा है कि पैसे की पावर के आगे हम लोग आज हार गए हैं." जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आपकी सोनम के भाई गोविंद से बातचीत हुई है, इस पर उन्होंने कहा, "अभी मेरी किसी से बातचीत नहीं हुई है. मेरी पांच महीने पहले गोविंद से बातचीत हुई थी. उसने मुझे कहा था कि सोनम कभी जेल से बाहर नहीं आएगी. मैं आपके साथ खड़ा हूं."
10 माह से जेल में है सोनम
सोनम के पिता देवीलाल रघुवंशी और मामा ने मंगलवार को इंदौर से शिलांग पहुंचकर मुचलका की धनराशि जमा कर दी। संभवत: बुधवार को सोनम की जेल से रिहाई संभव है। बता दें कि सोनम 10 महीने से शिलांग जेल में बंद है।
इस आधार पर मिली जमानत
न्यायालय ने पाया कि सोनम की गिरफ्तारी के आधार पुलिस ने प्रभावी तरीके से नहीं बताए। हत्या के मामले की बीएनएस की धारा 103 का स्पष्ट उल्लेख भी दस्तावेजों में नहीं पाया गया। पाया गया कि गिरफ्तारी के आधारों की स्पष्ट जानकारी न मिलने से आरोपित अपने बचाव की कानूनी तैयारी प्रभावी ढंग से नहीं कर सकी।
हाइकोर्ट में अपील करेगा राजा का परिवार
विपिन ने कहा कि हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे, ताकि सोनम की इस जमानत को निरस्त किया जा सके। इससे पहले बलबीर और तोमर को बरी किया गया था, तब मुझसे पूछा गया था कि क्या मुझे कोई आपत्ति है। मैंने कहा था कि किसी निर्दोष को नहीं फंसना चाहिए, इसलिए मुझे उनकी रिहाई से कोई आपत्ति नहीं थी।
विपिन ने बताया कि सोनम को शिलॉन्ग में ही रहने के लिए कहा गया है। हमारी तरफ से कोई चूक नहीं हुई। वकील और पुलिस की तरफ से चूक हुई है।
तीन बार रद्द हो चुकी थी जमानत याचिका
सोनम जून 2025 से शिलॉन्ग जेल में बंद है। सोनम की ओर से इससे पूर्व तीन बार जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन तीनों बार कोर्ट ने खारिज कर दी थी। जबकि, सोनम रघुवंशी के मददगार रहे लोकेंद्र सिंह तोमर, गार्ड बलबीर अहिरवार और शिलोम जेम्स को अदालत ने जमानत दे दी थी।
अब सोनम की चौथी याचिका मंजूर करते हुए कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम रघुवंशी का सहयोगी रहा उसका कथित प्रेमी राज कुशवाह अभी भी जेल में बंद है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस