प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 3 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। शशांक चौधरी जो मथुरा के नगर आयुक्त थे अब इन्वेस्ट यूपी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। जग प्रवेश को मथुरा का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। देवयानी जो झाँसी में तैनात थीं अब बरेली की मुख्य विकास अधिकारी होंगी।

प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 3 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शशांक चौधरी, जो अब तक नगर आयुक्त, मथुरा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी के पद पर भेजा गया है।

जग प्रवेश को मथुरा का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वे अभी तक बरेली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, झांसी में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात देवयानी को बरेली का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

मथुरा नगर आयुक्त पद पर जग प्रवेश को पदस्थ किया गया है, जो पहले बरेली के मुख्य विकास अधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं मथुरा नगर आयुक्त पद पर कार्यरत शशांक चौधरी को अपर मुख्य कार्यपालं अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी पद पर नियुक्त किया गया है।