एमपी विधानसभा समितियों के गठन का ऐलान: तिहाड़ में बंद MLA राजेंद्र भारती को भी मिली जिम्मेदारी, स्पीकर ने की घोषणा

विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 के लिए सदन समितियों का गठन किया है। इसके अंतर्गत कार्य मंत्रणा समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा सदस्य सुविधा समिति का गठन कर सभापति नियुक्त करते हुए समिति सदस्यों के नाम तय किए गए हैं।

एमपी विधानसभा समितियों के गठन का ऐलान: तिहाड़ में बंद MLA राजेंद्र भारती को भी मिली जिम्मेदारी, स्पीकर ने की घोषणा

विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2026-27 के लिए घोषित समितियों में से एक समिति के सदस्य भारती बनाए गए हैं। इस समिति में विधायक शैलेंद्र जैन सभापति हैं।

.विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न समितियों के गठन की घोषणा कर दी है। इसके तहत कार्य मंत्रणा समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा सदस्य सुविधा समिति का गठन करते हुए उनके सभापति और सदस्यों के नाम निर्धारित किए गए हैं।

कार्यमंत्रणा समिति में ये होंगे शामिल

विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति के सभापति विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोपाल भार्गव, हेमंत खंडेलवाल, डॉ. सीतासरन शर्मा, अजय विश्नोई, मीना सिंह मांडवे, हरिशकर खटीक, सोहनलाल बाल्मीक, यादवेंद्र सिंह, लखन घनघोरिया और हेमंत सत्यदेव कटारे इस समिति के सदस्य घोषित किए गए हैं।

विधायक हरिशंकर खटीक शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति सभापति होंगे।

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह

गौरव पारधी

विष्णु खत्री

राजेश सोनकर

रामनिवास शाह, डॉ अभिलाष पाण्डेय

राकेश शुक्ला (गोलू)

सुनील उड़के

डॉ विक्रांत भूरिया और राजन मंडलोई को समिति का सदस्य बनाया गया है।

विधायक अरुण भीमावद प्रश्न एवं संदर्भ समिति सभापति होंगे

विधायक हरिसिंह सप्रे

राजेश वर्मा

प्रणय प्रभात पाण्डेय

नारायण पटेल

अनिल जैन (निवाडी)

इंजी गोपाल सिंह

श्याम बरडे, बाला बच्चन

झूमा ध्यानसिंह सोलंकी

सुरेश राजे को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन सदस्य सुविधा समिति सभापति होंगे।

विधायक मोहन शर्मा

प्रहलाद लोधी

मनोज पटेल

घनश्याम चन्द्रवंशी

राजकुमार कर्राहे

राजेन्द्र भारती

रजनीश सिंह

डॉ रामकिशोर दोगने समिति के सदस्य होंगे।

तिहाड़ भेजे गए कांग्रेस विधायक भी बने सदस्य

तिहाड़ जेल भेजे गए कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भी विधानसभा समिति के सदस्य बने हैं। इस समिति में विधायक शैलेंद्र जैन सभापति हैं। उन्हें विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। भारती को गुरुवार को सजा सुनाई जाएगी।