मैहर मंदिर’ में पुजारी ने गायब किया चांदी का छत्र-मुकुट : चोरी का खुलासा:दानदाता की शिकायत पर पुजारी ने आभूषण लौटाए; कलेक्टर ने तीन अधिकारी हटाए

यह पूरी घटना 22 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है। जब जबलपुर निवासी व्यवसायी संजय पटेल ने सायंकाल आरती से पहले 2 किलो चांदी का छत्र, चांदी का मुकुट और एक सोने की नथ मां शारदा को अर्पित करने के लिए वहां मौजूद पुजारी सुमित महाराज को दी थी।

मैहर मंदिर’ में पुजारी ने गायब किया चांदी का छत्र-मुकुट : चोरी का खुलासा:दानदाता की शिकायत पर पुजारी ने आभूषण लौटाए; कलेक्टर ने तीन अधिकारी हटाए

विश्वप्रसिद्ध मां शारदा देवी धाम से बहुमूल्य आभूषणों के गायब होने का मामला जोर पकड़ रहा है. चांदी का 2 किलो छत्र, चांदी का मुकुट और सोने की नथ मंदिर समिति के कोष से नदारद पाए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है. पुजारी का दावा है कि सामान 28 अक्टूबर को रजिस्टर में दर्ज कर जमा कर दिया गया था, जबकि समिति रिकॉर्ड मिलान की बात कह रही है.

मैहर के मां शारदा मंदिर में चढ़ावा चोरी का एक मामला सामने आया है। जबलपुर के दानदाता संजय पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने 22 अक्टूबर को मंदिर में 2 किलो चांदी का छत्र, चांदी का मुकुट और सोने की नथ अर्पित की थी। हालांकि, उन्हें इस चढ़ावे की कोई पर्ची नहीं दी गई और न ही यह दान मंदिर समिति के रजिस्टर में दर्ज पाया गया।यह शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद एसडीएम और मंदिर प्रशासक दिव्या पटेल ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दानदाता की ओर से दिए गए आभूषणों को गर्भगृह में मौजूद पुजारी सुमित पाण्डेय चोरी-छिपे अपने साथ ले जा रहे थे। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

शारदा मंदिर समिति ने तीन प्रभारी हटाए, नोटिस जारी की

प्रशासक की ओर से नोटिस जारी किए जाने पर प्रधान पुजारी पवन कुमार शास्त्री ने दावा किया कि दानदाता ने चढ़ावा कुछ दिनों तक माता के पास ही रखने का अनुरोध किया था, इसलिए इसे मंदिर के कोष में जमा नहीं किया गया। हालांकि, कार्रवाई की आशंका के बाद संबंधित पुजारी ने सभी आभूषण, छत्र और मुकुट वापस जमा करा दिए।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए मां शारदा मंदिर समिति ने मंदिर प्रांगण प्रभारी एस.बी. सिंह, गर्भगृह प्रभारी कैलाश कुशवाहा और सीसीटीवी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह को उनकी जिम्मेदारियों से हटा दिया है।

कलेक्टर रानी बाटड ने बताया कि प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई है। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।