भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन; CAIT के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ की तैयारियों को लेकर CAIT के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मंत्री ने कपड़ा मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग और सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ विज़न को साकार करने का मंच बनेगा।

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन; CAIT के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के बीच अहम बैठक, मंत्रालय ने पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

भारतीय व्यापार और उद्योग की सामूहिक शक्ति, विविधता और वैश्विक क्षमता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है। इसी क्रम में आज कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री माननीय श्री गिरिराज सिंह जी के साथ एक महत्वपूर्ण एवं अत्यंत सकारात्मक बैठक की।

आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक पहचान का मंच

बैठक के दौरान CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी ने माननीय मंत्री को भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की संकल्पना, उद्देश्य और व्यापक स्वरूप से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ के विज़न को साकार करने वाला एक भव्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच बनेगा, जो भारतीय व्यापार, उद्योग और विनिर्माण क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को विश्व के सामने प्रस्तुत करेगा।

कपड़ा मंत्रालय का सक्रिय समर्थन

केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कपड़ा मंत्रालय के पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी—

   •   टेक्सटाइल बोर्ड एवं निर्यात संवर्धन परिषदें (EPCs)

   •   संबंधित विभाग एवं सरकारी संस्थान

   •   कपड़ा एवं गारमेंट क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारक

इस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि भारत के समृद्ध टेक्सटाइल, गारमेंट और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

एक भारत – श्रेष्ठ भारत की जीवंत झलक

इस अवसर पर CAIT की टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री चम्पालाल बोथरा ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक साझा व्यापारिक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में हर राज्य की हस्तशिल्प, हथकरघा, पारंपरिक फैब्रिक, गारमेंट, स्थानीय उद्योग, कला-संस्कृति और पारंपरिक पहनावे की व्यापक भागीदारी से ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ की भावना सजीव रूप में दिखाई देगी। यह आयोजन देश के छोटे व्यापारियों, MSME इकाइयों और कारीगरों को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

भविष्य की रणनीति

बैठक में यह भी तय किया गया कि आयोजन की संरचना, अंतरराष्ट्रीय सहभागिता, विभागीय समन्वय एवं प्रचार रणनीति को अंतिम रूप देने हेतु शीघ्र ही CAIT और कपड़ा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।

मुख्य जानकारी

   •   आयोजन की तिथि: 1 से 4 मई, 2026

   •   स्थान: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली

   •   उद्देश्य: भारतीय व्यापार इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित करना