एमपी में फिर बढ़ा भत्ता, ढाई गुना से ज्यादा हुई वृद्धि, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश में मंत्रालय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से मंत्रालय भत्ते में 2.57 गुना तक की वृद्धि की है।

Allowance – एमपी में सरकारी अमले के लिए राज्य सरकार की मेहरबानी लगातार जारी है। सरकार ने कर्मचारियों, अधिकारियों के भत्ते में फिर बढ़ोत्तरी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने मंत्रालय भत्ते में बढ़ोतरी की है। भत्ते में ढाई गुना से ज्यादा वृद्धि की गई है।प्रदेश में मंत्रालय भत्ता करीब डेढ़ दशक बाद बढ़ाया गया है। ऐसे में कर्मचारियों, अफसरों ने खुशी जाहिर की है।
राज्य सरकार ने मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारियों, अधिकारियों के भत्ते में खासा इजाफा कर दिया है। इनमें मंत्रालय भत्ते में करीब 2.57 गुना वृद्धि की गई है। मंत्रालय के सभी संवर्गों के अधिकारियों, कर्मचारियों को भत्ता बढ़ोत्तरी का लाभ मिलेगा।