महिला IAS अधिकारी के फार्म हाउस में जुए का बड़ा भंडाफोड़: 13 लाख रुपए कैश के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार

महू के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश देकर बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। जिस फार्म हाउस पर जुआ चल रहा था, वह IAS वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर है। वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर की प्रबंध संचालक (MD) हैं।

महिला IAS अधिकारी के फार्म हाउस में जुए का बड़ा भंडाफोड़: 13 लाख रुपए कैश के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार

इंदौर के पास महू में  महिला आईएएस अधिकारी के फार्म हाउस पर पुलिस ने दबिश देकर जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संभ्रांत परिवारों के 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया और 13 लाख रुपये नकद सहित बड़ी मात्रा में मोबाइल और वाहन जब्त किए हैं

इंदौर : शहर से सटे मानपुर थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर चल रहे बड़े जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इंदौर आईजी की स्पेशल टीम ने देर रात दबिश देकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 13 लाख रुपये नगद, 30 मोबाइल फोन, दो कारें और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

जानकारी के मुताबिक मानपुर थाने से कुछ ही दूरी पर ग्राम रामपुरिया स्थित अवलीपुरा में बने एक फार्म हाउस पर लंबे समय से लाखों रुपये का जुआ संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर इंदौर आईजी की विशेष टीम ने छापा मारकर पूरे गिरोह को पकड़ लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जुए के अड्डे पर इंदौर, देवास, धार, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, अलीराजपुर और गुजरात तक से बड़े जुआरी खेलने के लिए आते थे। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस एक डिप्टी कलेक्टर का बताया जा रहा है, जिसका केयरटेकर रंजीत जाट यहां जुआ खिलवा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही जब्त नगदी, मोबाइल और वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। मामले में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस जुए के अड्डे के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

घेराबंदी तोड़कर भागे 5 जुआरी

मामले की जानकारी देते हुए मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि, मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस में जुए का बड़ा फड़ संचालित हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर जब दबिश दी गई, तो वहां 18 लोग जुआ खेलते पाए गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी इंदौर समेत आसपास के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

IAS अधिकारी और पति का है फार्म हाउस

जांच में सामने आया है कि जिस प्रॉपर्टी पर यह गैर-कानूनी काम हो रहा था, वह वर्तमान में इंदौर में पदस्थ एक महिला IAS अधिकारी और उनके पति के नाम पर दर्ज है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फार्म हाउस की देखरेख गांव का ही एक स्थानीय व्यक्ति कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या मालिकों को इस गतिविधि की जानकारी थी या उनके पीछे से यह गोरखधंधा चलाया जा रहा था।