युवाओ की फिटनेस को तरोताजा रखने के लिए क्रिकेट जोन का भव्य उद्घाटन

उरई के चुर्खी रोड पर युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “क्रिकेट जोन” का भव्य उद्घाटन किया गया। करीब 8 हजार वर्गफुट में तैयार इस आधुनिक मैदान में आर्टिफिशियल हरी घास और जालीदार कवर्ड सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह, चौधरी जय करन सिंह खरुसा, नोटरी मजिस्ट्रेट सुशील कुमार पाण्डेय और सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्रिकेट जोन में क्रिकेट के साथ योगा कक्षाएं भी संचालित होंगी और यह 24 घंटे युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुला रहेगा। संचालन की जिम्मेदारी कुशाग्र पाण्डेय, सत्यम शर्मा और वैभव तिवारी संभालेंगे।

युवाओ की फिटनेस को तरोताजा रखने के लिए क्रिकेट जोन का भव्य उद्घाटन

युवाओं की फिटनेस के लिए उरई में शुरू हुआ आधुनिक क्रिकेट जोन

चुर्खी रोड पर आर्टिफिशियल टर्फ और जालीदार मैदान का भव्य उद्घाटन

क्रिकेट के साथ योगा क्लासेस भी होंगी संचालित

उरई।  मुख्यालय के चुर्खी रोड पर क्रिकेट जोन नाम से जाली से कवर्ड एक मैदान तैयार किया गया जिसमें आर्टिफिशियल हरी घास पूरे मैदान को बहुत ही सुंदर बना रही है । बुधवार की शाम को क्रिकेट जोन का भव्य उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्वतंत्र मान्यता प्राप्त के पी सिंह विशिष्ट अतिथि चौधरी जय करन सिंह खरुसा और नोटरी मजिस्ट्रेट सुशील कुमार पाण्डेय के साथ सपा के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर आदि गणमान्य मौजूद थे ।

करीब आठ हजार वर्गफुट में बना क्रिकेट जोन मोबाइल की दुनिया में खोये युवाओं को उनके स्वास्थ्य के साथ साथ शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए क्रिकेट जोन बेहद मुफीद साबित होगा उद्घाटन के समय ही लगभग एक सैकड़ा युवाओं है हुजूम दिखाई दे रहा था । युवाओ के साथ साथ वरिष्ठ नागरिकों के ढीले शरीर को फुर्तीला बनाने में में क्रिकेट जोन  सहायक साबित हो सकता है । क्रिकेट के साथ साथ सुबह योगा की भी कक्षाएं चलाई जाएगी । 24 घंटे क्रिकेट जोन में युवाओं व वरिष्ठ नागरिकोवके लिए शारीरिक चुस्ती फुर्ती के खुला रहेगा । फिलहाल क्रिकेट जोन के लिए युवा बेहद उत्साहित नजर आ रहे है आगे चलकर वरिष्ठ नागरिक में इसमें हिस्सेदारी लेंगे क्योंकि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए क्रिकेट जोन जैसे क्लबों को ज्वाइन करना ही पड़ेगा । क्रिकेट जोन के संचालन का जिम्मा कुशाग्र पाण्डेय, सत्यम शर्मा ,वैभव तिवारी के हाथों में रहेगा धर्मेंद्र शर्मा की देखरेख में ये सभी कार्य करेंगे ।