पत्नी ने पारिवारिक विवाद के बाद पूरे परिवार को खिलाया जहर: बड़े बेटे की मौत, पति-पत्नी और छोटा बेटा अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में सोमवार रात पत्नी ने पति से झगड़े के बाद खाने में जहर मिला दिया। यह खाना पूरे परिवार ने खा लिया। घटना बांधा गांव की है, जहर खाने से 6 साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी और 3 साल का बेटे की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कथित रूप से पत्नी ने पूरे परिवार को जहर मिलाकर खाना खिला दिया।

पत्नी ने पारिवारिक विवाद के बाद पूरे परिवार को खिलाया जहर: बड़े बेटे की मौत, पति-पत्नी और छोटा बेटा अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती

बांधा गांव में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद खाने में कथित तौर पर जहर मिला दिया। इस घटना में बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला, पति और छोटा बेटा अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं।

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम बांधा में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर खाने में जहर मिला दिया, जिसे उसने खुद भी खाया और अपने पति व दोनों बच्चों को भी खिला दिया। इस घटना में एक बेटे की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार बांधा गांव निवासी कुंदन शर्मा अपनी पत्नी ज्योति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार शाम करीब 7 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बताया जा रहा है कि ज्योति शर्मा ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया।

बताया गया कि पहले दोनों बच्चों को वही खाना खिलाया गया। इसके बाद ज्योति शर्मा ने खुद भी खाया और बाद में कुंदन शर्मा ने भी वही भोजन कर लिया। कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

3 साल का बच्चा पड़ोसियों के पास पहुंचा इसी दौरान परिवार का छोटा बेटा अभिषेक शर्मा (करीब 3 साल) किसी तरह घर से निकलकर पड़ोसियों के पास पहुंचा रोते हुए उसने घर में सभी के बीमार होने की बात कही। पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि कुंदन शर्मा, ज्योति शर्मा और बड़ा बेटा आकाश शर्मा (6 साल) अचेत पड़े थे।

ग्रामीणों की मदद से सभी को तुरंत इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान आकाश शर्मा की मौत हो गई। जबकि कुंदन शर्मा, ज्योति शर्मा और छोटा बेटा अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण यह कदम उठाया गया होगा। हालांकि घटना की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया,"रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बांधा गांव में कुंदन शर्मा और उसकी पत्नी ज्योति शर्मा ने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाया है. जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है. इलाज के दौरान एक बेटे की मौत हो गई है. पति पत्नी और छोटे बेटे का इलाज जारी है. घटना में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. घटना में जो भी साक्ष्य सामने आएगा. उसी आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."