राजा हत्याकांड के मास्टरमाइंड राज की दादी की मौत :पोते को बेकसूर बताती रहीं, फतेहपुर में घरवाले बोले- सदमे में अटैक आया
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा की दादी की बुधवार को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पोते राज की गिरफ्तारी के बाद से ही वह सदमे में थीं। लगातार राज को बेकसूर बता रही थीं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड के मास्टर माइंड राज कुशवाह की दादी का निधन, पोते राज की गिरफ्तारी से सदमे में थीं…
राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस के हत्थे चढ़े सोनम के प्रेमी राज कुशवाह की दादी के निधन की खबर आई है। जानकारी मिल रही है कि पोते राज के राज उजागर होने के बाद से दादी सदमे में थीं। इसके चलते दादी की हालत बिगड़ गई। पोते के सदमे में बीमार हुई राज कुशवाह की दादी को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।
बता दें कि राजा रघुवंशी मर्डर केस में राज कुशवाह मास्टरमाइंड बताया गया है। जबकि सोनम ने राजा की हत्या में उसका साथ दिया। 23 जून से मामला देशभर में छाया हुआ है। हर किसी की नजर इसी केस पर है कि आखिर सोनम ने क्यों कि बेवफाई? मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब संजय वर्मा नामक व्यक्ति के साथ बातचीत की सैकड़ों कॉल डिटेल मिलने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।
दादा ने कहा- पोते के गम में आया हार्ट अटैक दादा दरबारी सिंह ने बताया- अभी कुछ दिन पहले हमें पता चला कि मेरा पोता राज का इंदौर की लड़की सोनम रघुवंशी के साथ अफेयर चल रहा था। सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हो गई थी। इसके बाद पता चला कि सोनम के साथ मिलकर राज ने उसके पति की हत्या कर दी है।
मेरे पोते को जबरन इस हत्याकांड में फंसाया जा रहा है। मेरी पत्नी राम लल्ली सिंह को जबसे यह बात पता चली, तो वह बीमारी रहने लगी। पोते के गम में बुधवार को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।