CM मोहन यादव के ससुर का निधन, UP में चल रहा था इलाज, रीवा में होगा अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का 98 वर्ष की उम्र में सुल्तानपुर में निधन हो गया. लंबी बीमारी के बाद उन्होंने मंगलवार रात अपने घर पर अंतिम सांस ली.

CM मोहन यादव के ससुर का निधन, UP में चल रहा था इलाज, रीवा में होगा अंतिम संस्कार

ब्रह्मादीन यादव एक लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे. 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का मंगलवार रात 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा। निधन की खबर मिलते ही रीवा में स्थानीय बीजेपी नेता उनके आवास पहुंचने लगे हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के साले, सदानंद यादव ने बताया, "उन्हें कोई बीमारी या ऐसी कोई समस्या नहीं थी। मोहन यादव अभी नहीं आ पाएंगे, क्योंकि वे विदेश दौरे पर हैं। उन्हें यह जानकारी मिल गई है। अंतिम संस्कार यहीं रीवा में ही किया जाएगा।"

ब्रह्मदीन यादव की तबीयत मंगलवार शाम को अचानक खराब हो गई थी। इससे पहले 27 जून को भी सांस और पेट संबंधी परेशानियों के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री यादव की पत्नी और उनकी बेटी, सीमा यादव, 28 जून को उनसे मिलने आई थीं। इसके कुछ ही समय बाद वह मध्य प्रदेश लौट गई थीं।

विदेश दौरे पर हैं मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समय सात दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। वह दुबई और स्पेन दौरे पर गए हैं। उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी हैं। जिस वक्त उनके पिता ब्रह्मानंद यादव का निधन हुआ, उस समय वे दुबई से स्पेन के लिए रवाना हो चुके थे।

संघ से जुड़ा था परिवार, आंदोलनकारी रहे ब्रह्मानंद यादव ब्रह्मानंद यादव शुरू से संघ विचारधारा से जुड़े रहे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर ब्रह्मानंद कर लिया था। आंदोलन के चलते प्रशासन ने उनके परिवार की जमीनें जब्त कर ली थीं।