बेटे ने माता-पिता और छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, रात को सोते वक्त सब्बल से किया प्रहार,फिर खुद को शवों के साथ कमरे में किया कैद
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मानसिक रूप से बीमार 25 वर्षीय युवक ने माता-पिता और छोटे भाई की हत्या कर दी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई इस घटना के दौरान उसने अपने पांच वर्षीय भांजे को भी मारने का प्रयास किया। तीनों की हत्या करने के बाद युवक मौके पर ही बैठा रहा।
बैतूल के ग्राम सावंगा में एक 25 वर्षीय युवक दीपक धुर्वे ने डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर अपने माता-पिता और छोटे भाई की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह पूरी रात लाश के पास बैठा रहा. सुबह मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
बैतूल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही माता पिता और छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पूरी रात घर में ही शवों के पास बैठ रहा. ट्रिपल मर्डर की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.
मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल के ग्राम सावंगा में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात मानसिक रूप से बीमार 25 वर्षीय बेटे दीपक धुर्वे ने अपने माता-पिता और छोटे भाई पर डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला किया. हमले के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हत्याओं के बाद आरोपी ने लाशों के साथ खुद को घर में बंद कर लिया और पूरी रात वहीं बैठा रहा. सुबह गांव वालों को घर से कुछ अजीब आवाजें सुनाई दीं. जब कुछ गांव वालों ने अंदर झांका तो वे चौंक गए. अंदर तीन लाशें पड़ी थीं और युवक उनके बगल में बैठा था.
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
गांव वालों ने तुरंत पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की. शुरुआती जांच में पता चला कि मौत लाठी-डंडों से सिर और शरीर पर गंभीर चोटों की वजह से हुई. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन मकसद अभी साफ नहीं है. कुछ परिवार वालों और गांव वालों का कहना है कि युवक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था.
माता-पिता और छोटे भाई की हत्या
थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर जाकर देखा तो आरोपी के 55 वर्षीय पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे, मां कमलती धुर्वे उम्र 45 वर्ष और छोटे भाई दिलीप धुर्वे उम्र 23 वर्ष के शव पड़े थे.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस