मंदिर-मस्जिद को लेकर जबलपुर में बवाल!मंदिर से घसीटकर पीटने के आरोप, पथराव के बाद 49 गिरफ्तार, कर्फ्यू जैसे हालात

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को भारी बवाल हो गया। यहां मंदिर-मस्जिद को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। जमकर हुई पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मंदिर-मस्जिद को लेकर जबलपुर में बवाल!मंदिर से घसीटकर पीटने के आरोप, पथराव के बाद 49 गिरफ्तार, कर्फ्यू जैसे हालात

मध्यप्रदेश के जबलपुर से करीब 40 किमी दूर सिहोरा तहसील में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर और मस्जिद के बीच आरती-अजान को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और मारपीट के बाद इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

Jabalpur Sihora Communal Violence: मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो पक्षों के बिच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार की रात यह विवाद दुर्गा मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय उत्पन्न हुआ। इस दौरान मंदिर में तोड़फोड़ और पथराव भी हुआ। हालांकि, पुलिस ने तुरंत पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया। इस हिंसा में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

सिहोरा के आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर परिसर में तोड़फोड़ हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान एक युवक ने दुर्गा मंदिर की ग्रिल को तोड़ने का प्रयास किया। यह देखकर हिंदू युवक भड़क गए। उनके बीच मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में मुस्लिम समाज के कई युवक आए और मंदिर परिसर में घुसने लगे.

इसके बाद विवाद धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मुस्लिम पक्ष ने पथराव कर दिया। लगभग 10 मिनट तक ये सब हंगामा चलता रहा। अचानक हुए पथराव और हमले से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत स्थिति को काबू में किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

गाने बजाने को लेकर कहासुनी!

पुलिस ने घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गाने बजाने को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई है। हालांकि हिंसा के कारण को लेकर पुलिस ने अभी किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है। सिहोरा की घटना की जानकारी के बाद पुलिस देहात के आस-पास के थाना क्षेत्रों के साथ ही शहर में भी सतर्क हो गई है।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी ने बताया कि धार्मिक स्थल को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।