T20 वर्ल्ड कप का बांग्लादेश ने किया बहिष्कार,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले आसिफ नजरुल,सुरक्षा और राजनीतिक हालात को बताया वजह

बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को चेतावनी दे दी थी कि यदि टीम भारत दौरा नहीं करेगी तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन इसके बाद भी बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा। बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट में खेलेगी

T20 वर्ल्ड कप का बांग्लादेश ने किया बहिष्कार,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले आसिफ नजरुल,सुरक्षा और राजनीतिक हालात को बताया वजह

आसिफ नजरुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम सभी वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. भारत में हमारे खिलाड़ियों और टीम की सुरक्षा का मुद्दा अभी बना हुआ है. इसकी शुरुआत एक खिलाड़ी को टीम से निकाले जाने से हुई."

बांग्लादेश सरकार ने भारत और श्रीलंका में खेले जाने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का फैसला लिया है. बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिiए इसका एलान किया. उन्होंने कहा कि हम सभी वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. भारत में हमारे खिलाड़ियों और टीम की सुरक्षा का मुद्दा अभी बना हुआ है. इसकी शुरुआत एक खिलाड़ी को टीम से निकाले जाने से हुई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आसिफ नजरुल ने कहा, हम सभी विश्व कप खेलना चाहते हैं. भारत में हमारे खिलाड़ियों और दल की सुरक्षा का मुद्दा अभी भी बना हुआ है. इसकी शुरुआत एक खिलाड़ी को उनके टीम से निकाले जाने से हुई. आईसीसी चाहे जो कहे कि सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है, लेकिन हमारे खिलाड़ी को उनके टूर्नामेंट से निकाल दिया गया है. वह देश विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. तब से क्या बदला है? अगर मुस्तफिजुर रहमान को सुरक्षा नहीं दी जा सकती, तो हम कैसे मान लें कि आईसीसी सुरक्षा देगी?

उन्होंने आगे कहा, खिलाड़ियों से मेरी जो भी बातचीत हुई, वह निजी बातचीत है. उन्होंने हमें जो कुछ भी बताया है, मैं किसी को नहीं बताऊंगा. बैठक का उद्देश्य उनकी इच्छा जानना था. मैं अपने खिलाड़ियों को जोखिम में नहीं डालना चाहता हूं. यह हमारी सरकार का फैसला है. हम अपने खिलाड़ियों को खतरे में नहीं डाल सकते हैं.

ICC ने भारत से बाहर मैच शिफ्ट करने से कर दिया था मना 

बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने का अनुरोध किया था. हालांकि, आईसीसी ने बुधवार को बीसीबी की यह मांग खारिज कर दी थी. आईसीसी बोर्ड की मीटिंग में इस मांग को खारिज करते हुए बीसीबी को एक दिन की मोहलत दी गई थी. इसके बाद उनकी जगह किसी दूसरी टीम को वर्ल्ड कप में शामिल करने की बात कही गई थी. अब बांग्लादेश ने खुद 2026 टी20 वर्ल्ड कप में न खेलने का फैसला लिया है तो उनकी जगह आईसीसी स्कॉटलैंड को विश्व कप में शामिल कर सकती है.

बांग्लादेश OUT तो स्कॉटलैंड IN?

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है। स्कॉटलैंड आईसीसी टी20 रैंकिंग में 14वें स्थान पर मौजूद हैं। हालांकि, स्कॉटलैंड अभी विश्व कप का हिस्सा नहीं है और आईसीसी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।