जिले को मिले  67 लेखपाल,प्रशिक्षण देते जिलाधिकारी

जिले को मिले  67 लेखपाल,प्रशिक्षण देते जिलाधिकारी

    उरई । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नव नियुक्त 67 लेखपालों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लेखपालों को राजस्व विभाग की रीढ़ बताते हुए उनकी जिम्मेदारियों का विस्तार से उल्लेख किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपालों की भूमिका भूमि विवादों के समाधान, नामांतरण, वरासत, पैमाइश, विभाजन, दैवीय आपदा रिपोर्टिंग, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने भू-लेख नियमावली, राजस्व संहिता, और धारा 67(5) जैसे विषयों की गहन जानकारी देने पर बल दिया। उन्होंने कहा, "सरकारी सेवा को केवल नौकरी न समझें, बल्कि इसे जनसेवा का माध्यम मानें।" साथ ही लेखपालों को ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण सत्र में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर सौरभ पाण्डेय सहित सभी नव नियुक्त लेखपाल उपस्थित रहे।