हैवान बना बेटा :पिता की पीट-पीटकर हत्या:रोते हुए बोली मां- बेटा लंबे समय से कर रहा था परेशान, अब मार डाला

सीहोर के गंज क्षेत्र के कोली मोहल्ले में शुक्रवार रात बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

हैवान बना बेटा :पिता की पीट-पीटकर हत्या:रोते हुए बोली मां- बेटा लंबे समय से कर रहा था परेशान, अब मार डाला

सीहोर के गंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। मामूली विवाद ने हिंसक रूप लेते हुए दिल दहला देने वाली वारदात को जन्म दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

सीहोर शहर के गंज थाना क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस बेटे को पिता ने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने शराब के नशे में हैवानियत की सारी सीमाएं लांघते हुए अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गंज निवासी सोनू शाक्य का अपने पिता सुभाष शाक्य से आधी रात को घर पहुंचने पर टोका तो विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने अपने पिता पर हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सुभाष शाक्य को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे सोनू शाक्य को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी रवींद्र यादव का कहना है कि विवाद के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

मां ने बताया लंबे समय से करता था विवाद

मृतक की पत्नी कृष्णा बाई ने बताया कि उनका बेटा कुछ काम नहीं करता है, पिछले करीब 10 वर्षों से परिवार में विवाद करता आ रहा था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था, उन्होंने कहा कि घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था।

मां के अनुसार जब भी सुभाष शाक्य बेटे को किसी बात पर समझाते या सवाल करते थे, तो वह भड़क जाता था और विवाद खड़ा कर देता था। इस घटना के बाद पूरे कोली मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं कि एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।

पिता के टोकने पर भड़क जाता था बेटा

मां के अनुसार, यदि पिता उसके देर से घर आने या किसी बात पर सवाल करते थे, तो वह भड़क जाता था। उन्होंने कहा कि पिता को बेटे से सवाल पूछने का पूरा अधिकार था, लेकिन वह हर बार विवाद खड़ा कर देता था। इस घटना के बाद पूरे कोली मोहल्ले में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।