कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर गंभीर आरोप: बैंक मैनेजर पत्नी बोलीं– IAS पति को छुड़वाकर की शादी, अब दिया धोखा; नेता का पलटवार– 15 साल से कर रही ब्लैकमेल
भोपाल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ महेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ उनकी पत्नी शिखा सिंह ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि दो करोड़ रुपये और कार की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। वहीं नेता ने आरोपों को साजिश और ब्लैकमेलिंग बताया है तथा कहा है।
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि महिला उन्हें पिछले 15 सालों से ब्लैकमेल कर रही थी। Viral Video Bhopal उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने तलाक का नोटिस भेजा, तो इसके जवाब में महिला ने झूठे आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किए हैं।फ़िलहाल इस पूरे मामले में हबीबगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
भोपाल:राजधानी भोपाल में एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलु हिंसा का मुकदमा दर्ज करवाया है. चौहान की पत्नी बैंक में मैनेजर हैं. बैंकर पत्नी ने अपने नेता पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि नेता पति ने दहेज में दो करोड़ रुपए मांगे और पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया है. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.
दोनों की है दूसरी शादी
मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनकी दूसरी पत्नी शिखा सिंह ने चौहान के खिलाफ हबीबगंज थाने में मारपीट और दहेज प्रताड़ना की FIR दर्ज करवा दी है. खास बात ये भी है कि पत्नी और पति दोनों की ये दूसरी शादी है और इस शादी को 19 साल हो चुके हैं. पत्नी का आरोप है कि, उसकी पहली शादी आईएएस अफसर से हुई थी, नेता ने जबरन ये शादी तुड़वा दी.
कांग्रेस नेता ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप
इधर, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह का कहना है कि, ''पत्नी उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है. जब उन्होंने तलाक का नोटिस दिया तब पत्नी ने ये एफआईआर करवाई है.'' वहीं, शिखाने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ''उनके पति ने जान से मारने की कोशिश की. पति ने एक दिन मुझे जूस में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीकर मेरी हालत बिगड़ने लगी और मैं बेहोश हो गई. जब मुझे होश आया तो मैं अस्पताल में थी.''
पत्नी ने बताया जान का खतरा
शिखाने पुलिस को बताया है कि, ''उनका बेटा हॉस्टल में रहता है और वह भोपाल में अकेली रहती हैं. उन्हें अपने पति से जान का खतरा है. जिनके पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं.'' वहीं, एसीपी उमेश तिवारी ने कहा कि, महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी आरोपी महेंद्र सिंह चौहान की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही जांच पूरी करके आगे की कार्यवाही की जाएगी.''
पत्नी ने लगाए 2 करोड़ दहेज के आरोप
यह मामला 9 फरवरी को अपने चरम पर पहुंच गया था. शिखा के अनुसार, दोपहर 2 बजे उनके पति ने घर में उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया. घर के बाहर गेट पर ताला लगा दिया और धमकी दी कि अगर मायके से 2 करोड़ रुपये और कार लेकर नहीं आई तो तुम्हें जान से मार दूंगा. तुम ऑफिस जाती हो, रास्ते में तुम्हारे साथ कुछ भी कर सकता हूं. पुलिस इस आरोपों की भी जांच की बात बोल रही है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस