सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा,गैस कांड फैक्ट्री को बनाया भूतिया, वहां बिना सुरक्षा उपकरण पहुंचे CM - कहा, कलंक मिटाया

यह फैक्ट्री 85 एकड़ जमीन पर बनी है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भोपाल जिला प्रशासन, गैस राहत विभाग के अधिकारी इस फैक्ट्री और जमीन से जुड़ी फाइलों को देख रहे थे

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा,गैस कांड फैक्ट्री को बनाया भूतिया, वहां बिना सुरक्षा उपकरण पहुंचे CM - कहा,  कलंक मिटाया

भोपाल के जेपी नगर में स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में सीएम मोहन ने पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गैस राहस से जुड़े अफसरों से चर्चा की. सीएम मोहन यादव ने भोपाल गैस त्रासदी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (UCIL) फैक्ट्री परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फैक्ट्री परिसर में वर्षों से पड़े रासायनिक कचरे का निष्पादन माननीय न्यायालय के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अब समाज के सभी वर्गों और संबंधित पक्षों को विश्वास में लेकर इस परिसर के समुचित और सुरक्षित विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल इस ऐतिहासिक रूप से संवेदनशील स्थल का वैज्ञानिक और पारदर्शी विकास करना है, बल्कि भविष्य में यहां से जुड़ी किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य या पर्यावरणीय आशंका को पूरी तरह समाप्त करना भी है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर की ज़मीन पर स्वयं उतरकर बिना किसी सेफ्टी मास्क के स्थल का निरीक्षण किया। उनके इस कदम को सरकार की पारदर्शिता और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पहली बार कोई मुख्यमंत्री फैक्ट्री आया

फैक्ट्री से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री फैक्ट्री में आया. पिछले साल जहरीला कचरा हटाया. वहीं, आने वाले समय में कोर्ट के मार्गदर्शन में इस स्थान पर मेमोरियल समेत क्या-क्या कर सकते हैं, इसके सुझाव लेंगे. सभी पक्षों को विश्वास में लेकर इस जगह को बेहतर बनाया जाएगा. 

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने यहां पर लोगों को सिर्फ मरने के लिए छोड़ा था. फैक्ट्री के मालिक वारेन एंडरसन को यहां से भागने के लिए कांग्रेस के लोगों ने ही बड़ी मदद की थी. राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए. उनकी जवाबदार दादी और पिता के शासनकाल में यह कलंक, कलंक बना रहा. मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी यहां के लिए कुछ नहीं किया गया. 

कांग्रेस के शासनकाल में लगा कलंक

उन्होंने आगे कहा कि 2-3 दिसंबर 1984 की रात में यह कलंग कांग्रेस के शासनकाल में लगा था. यहां मौत का तांडव हुआ था. यहां के जहरीले कचरे को कांग्रेस ने 25 साल तक पटककर रखा था. लोगों के लिए इस जगह को भुतहा बना दिया था. हमारी सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कचरे का खात्मा किया. सरकार गैस पीड़ितों के साथ है. हम बंद पड़ी फैक्ट्रियों से रोजगार ढूंढ रहे हैं. एक के बाद एक नए काम कर रहे हैं. भोपाल को मेट्रोपॉलियन सिटी बना रहे हैं. 

पुलिस ने भी मांगी जमीन

सीएम के यूनियन कार्बाइड निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री की करीब 85 एकड़ जमीन के उपयोग को लेकर चर्चा हुई. शुक्रवार को भोपाल जिला प्रशासन, गैस राहत अफसर फैक्ट्री से जुड़ी फाइलों को खंगालते रहे. पुलिस विभाग ने भी डीआरजी लाइन के जमीन की मांग की है.