सनसनीखेज हत्याकांड, दंपती सहित तीन की गोली-चाकू से हत्या,MP के मंदसौर में ट्रिपल मर्डर

मंदसौर में रात एक मकान के भीतर गोली चलने से सनसनी फैल गई. घटना में गोल्ड कारोबारी दिलीप जैन, उनकी पत्नी रेखा जैन और एक बाहरी व्यक्ति विकास सोनी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने पिस्तौल और चाकू बरामद किए हैं. लेन-देन विवाद की आशंका है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है.

सनसनीखेज हत्याकांड, दंपती सहित तीन की गोली-चाकू से हत्या,MP के मंदसौर में ट्रिपल मर्डर

मंदसौर के गोल चौराहे पर एक मकान में पुलिस को मौके से पति-पत्नी समेत तीन शव मिले. प्रारंभिक जांच में लेन-देन विवाद और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में बुधवार (31 दिसंबर) शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. गोल चौराहे पर स्थित एक मकान के अंदर गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के भीतर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया.

पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां एक महिला और दो पुरुषों के शव पड़े मिले. मृतकों की पहचान मंदसौर के जाने-माने ऑटोमोबाइल और गोल्ड व्यवसायी दिलीप जैन, उनकी पत्नी रेखा जैन और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है, जो राजस्थान के नीमच जिले के निंबाहेड़ा का बताया जा रहा है. घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक चाकू भी बरामद किया गया है.

पहले गोली मारने, फिर आत्महत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीसरे व्यक्ति ने पहले पति-पत्नी को गोली मारी और फिर पकड़े जाने के डर से खुद को भी गोली मार ली. हालांकि, अभी यह सिर्फ प्रारंभिक अनुमान है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके 

लेन-देन के विवाद की आशंका

पुलिस का कहना है कि मामला किसी लेन-देन या पैसों के विवाद से जुड़ा हो सकता है. पुलिस मृतकों के आपसी संबंध, आर्थिक लेन-देन और हालिया गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. परिवार और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

इस मामले में मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि गोल चौराहे स्थित मकान में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था. घर के अंदर 3 शव मिले हैं.

मौके से एक पिस्तौल और एक चाकू बरामद किया गया है. मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.