महिला को 14 दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म :बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर अगवा किया; आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां माधव नगर थाना क्षेत्र के इमलिया इलाके में एक महिला को उसके मासूम बच्चों की जान लेने की धमकी देकर न केवल बंधक बनाया गया, बल्कि 14 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला को 14 दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म :बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर अगवा किया; आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को जान से मारने की धमकी, कई दिनों तक कमरे में कैद रखकर किया अमानवीय कृत्य पति, बच्चों के साथ भी मारपीट, शक न हो तो पति के साथ करता रहा मजदूरी, माधवनगर थाना क्षेत्र की घटना

कटनी जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को 14 दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चों की सुरक्षा का डर दिखाकर अगवा किया

पीड़िता ने बताया कि घटना 11 फरवरी 2026 की है। आरोपी दशरथ कोल महिला के घर पहुंचा और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसे जबरन अपने साथ ले गया। बच्चों की सुरक्षा के डर से महिला विरोध नहीं कर सकी। आरोपी उसे कचरा प्लांट के पास एक सुनसान कमरे में ले गया, जहां उसे कैद कर लिया गया।

14 दिनों तक कैद रही महिला

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे 14 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आए हैं। बुधवार को महिला का पति उसे तलाशते हुए उस इलाके में पहुंचा। पत्नी की आवाज सुनकर पति ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला और उसे मुक्त कराया।

आरोपी गिरफ्तार

मुक्ति मिलने के बाद महिला ने पति के साथ माधव नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी दशरथ कोल को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

ऐसे मिली दरिंदगी से मुक्ति

बुधवार को महिला का पति उसे ढूंढते हुए संयोगवश उसी इलाके में पहुंचा। अपने पति की आवाज सुनते ही कमरे में बंद पीड़िता ने पूरी ताकत लगाकर शोर मचाया। शोर सुनकर पति तुरंत मौके पर पहुँचा और स्थानीय लोगों की सहायता से कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ सीधे थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की। नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मुख्य आरोपित दशरथ कोल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की विस्तृत जांच कर रही है।