असली रहमान डकैत गिरफ्तार, 6 गैंग और 12 राज्यों में फैला था अपराध का साम्राज्य,देशभर की पुलिस को 20 साल चकमा दिया: लग्जरी कार और अरबी घोड़ों का शौकीन

सूरत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल के कुख्यात अपराधी राजू ईरानी उर्फ आबिद अली उर्फ रहमान डकैत को गिरफ्तार किया है. आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सूरत पहुंचा था. पुलिस के मुताबिक, राजू ईरानी छह से अधिक राज्यों में वांटेड है और उसके खिलाफ 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.

असली रहमान डकैत गिरफ्तार, 6 गैंग और 12 राज्यों में फैला था अपराध का साम्राज्य,देशभर की पुलिस को 20 साल चकमा दिया: लग्जरी कार और अरबी घोड़ों का शौकीन

नकली CBI अफसर बनकर करता था लूट। मुखबिरों को जिंदा जलाने का था आरोप। 'ईरानी गैंग' के सरगना पर सूरत क्राइम ब्रांच का सर्जिकल स्ट्राइक। भोपाल का कुख्यात 'रहमान डकैत' गिरफ्तार।

देशभर की पुलिस के लिए दो दशक से सिरदर्द बना भोपाल का कुख्यात अपराधी आबिद अली उर्फ राजू उर्फ ‘रहमान डकैत’ आखिरकार सूरत क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया।

भोपाल के कुख्यात ‘ईरानी डेरा’ से पूरे देश में अपराध का नेटवर्क चलाने वाला यह गैंगस्टर 14 राज्यों में सक्रिय गिरोहों का सरगना बताया जा रहा है। सूरत के लालगेट इलाके में गुप्त ऑपरेशन के तहत उसे बिना गोली चलाए गिरफ्तार किया गया।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी 20 साल से नकली CBI अधिकारी, साधु-बाबा के वेश में लूट, धोखाधड़ी, हिंसक वारदात और जिंदा जलाने के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देता रहा। महाराष्ट्र में उस पर MCOCA जैसे सख्त कानून के तहत भी केस दर्ज है।

डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि इनपुट मिला था कि भोपाल निवासी राजू ईरानी सूरत में किसी बड़ी वारदात की फिराक में आया है। इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। आरोपी 13-14 साल से भोपाल की अमन नगर कॉलोनी में रह रहा था और छह अलग-अलग गैंग ऑपरेट कर रहा था।

लूट के पैसों से ऐशो-आराम की जिंदगी पुलिस के अनुसार, राजू ईरानी और उसका भाई जाकिर अली लूट के पैसों से लग्जरी कारें, महंगी स्पोर्ट्स बाइक और अरबी घोड़े पालने का शौक पूरा करते थे। इलाके में उनका रुतबा किसी ‘डॉन’ जैसा था।

महिलाओं-बच्चों को ढाल बनाकर भागता था जब भी पुलिस दबिश देने पहुंचती, गैंग घर की महिलाओं और बच्चों को आगे कर देता था और मुख्य आरोपी पीछे के रास्तों से फरार हो जाता था। दिसंबर में भोपाल पुलिस ने 150 जवानों के साथ कॉम्बिंग की थी, तब भी वह इसी तरह बच निकला था।

सूचना देने वाले को जिंदा जलाने की कोशिश पुलिस ने बताया कि जो भी व्यक्ति गैंग की जानकारी देता था, उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। एक मामले में मुखबिर को परिवार सहित घर में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। इसी केस में आरोपी लंबे समय से फरार था।

CBI अफसर या साधु बनकर करता था लूट गैंग के सदस्य सफारी सूट पहनकर खुद को CBI या वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते थे। बुजुर्गों और अकेले लोगों को रोककर सोने-चांदी के जेवर ‘सुरक्षा जांच’ के नाम पर उतरवा लेते और मौका पाकर फरार हो जाते थे। कई बार साधु-बाबा बनकर भी लोगों को ठगा गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी हरियाणा, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 14 राज्यों में लूट, ठगी और संगठित अपराध के मामलों में वॉन्टेड है। दिल्ली क्राइम ब्रांच में वह 2022 से ठगी के एक बड़े केस में भी फरार चल रहा था।