पुजारी की छाती पर पैर रखा, गंडासे से गर्दन काटी, दर्दनाक मौत:सीधी में चलती हुई मोपेड पर हमला कर गिराया; गले और सीने पर 8 वार किए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर ने वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल इन्द्रभान द्विवेदी सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बीच सड़क कत्ल: छाती पर पैर रख पुजारी की मौत, तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार
मध्यप्रदेश के सीधी से महाशविरात्रि की सुबह एक पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुसमी क्षेत्र में 75 साल के इन्द्रभान द्विवेदी की बके से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
मध्यप्रदेश के सीधी से महाशविरात्रि की सुबह एक पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुसमी क्षेत्र में 75 साल के इन्द्रभान द्विवेदी की बके से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे।
पूजा कर घर लौटते समय हमला
जानकारी के मुताबिक, इन्द्रभान द्विवेदी रविवार, 15 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे महाशिवरात्रि की पूजा संपन्न कर मोपेड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने चलती मोपेड पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला इतनी तेजी से किया गया कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं सके।
लोगों ने आरोपी को दबोचा, पुलिस के हवाले किया
लोगों ने बताया कि हमलावर लाला केवट (55) ने पुजारी पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
भतीजा बोला- पूजा करने घर से जल्दी चले गए थे
मृतक के भतीजे धीरेश द्विवेदी ने बताया कि चाचा रोज हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं और 10 बजे तक लौट आते हैं। आज महाशिवरात्रि होने की वजह से पहले ही चले गए थे। पूजा के बाद वे सुबह 8 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान लाला केवट ने चलती हुई गाड़ी मे वार किया।
पूजा-पाठ करने वालों को परेशान करता था स्थानीय निवासी विष्णु शर्मा ने बताया कि आरोपी लाला केवट का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले भी कई अपराध कर चुका है। ब्राह्मणों से द्वेष रखता था। कई बार ब्राह्मणों से मारपीट की है। पूजा पाठ करने वाले व्यक्तियों को परेशान करता है।
ब्राह्मण होने की वजह से बैर रखता था आरोपी
स्थानीय वकील राजेंद्र तिवारी ने बताया की पंडित जी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सिर्फ ब्राह्मण होने की वजह से उनकी हत्या की गई है। आरोपी शुरू से ही ब्राह्मण से बैर रखता है। उसकी इसी मानसिकता की वजह से पुजारी की जान गई है।
इतना ही नहीं तहसीलदार लवलेश मिश्रा की हत्या से पहले भी उनके घर जाकर गाली-गलौज और मारपीट की थी। मेरे भी साथ इसने तहसील कोर्ट में मारपीट की थी।
एसपी बोले- एक संदिग्ध को पकड़ा, जांच जारी
इन्द्रभान द्विवेदी की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे धार्मिक और सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति थे। सीधी के एडिशनल एसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। जांच जारी है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस