14 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज: उरई में न्यायाधीश की अध्यक्षता में मंथन, अधिक से अधिक पारिवारिक वाद निस्तारण पर जोर
उरई में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर परिवार न्यायालय, जालौन में बैठक आयोजित की गई।
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायाधीश ने किया मंथन ।
उरई । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.03.2026 को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये अध्यक्ष/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत परिवार न्यायालय श्री प्रवीण कुमार पाण्डेय अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की द्वितीय बैठक नवनिर्मित भवन वादकारियों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय / परामर्शदाता केन्द्र, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में आयोजित की गयी। जिसमें अध्यक्ष/ नोडल अधिकारी श्री प्रवीण कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत की महत्वता के बारे में बताया एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये कि अधिक से अधिक पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादो में पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का प्रयास करें, जिससे अधिक संख्या में पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादो को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके। बैठक में उपस्थित परिवार कल्याण विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका द्विवेदी, द्वारा बताया गया कि लिटीगेशन हेतु जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मीडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर वादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्य / मध्यस्थगण श्री विनोद प्रकाश व्यास व श्रीमती सुलेखा सिंह द्वारा बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिये अधिक से अधिक वादो के निस्तारण हेतु पक्षकारों के बीच मध्यस्थता कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जायेगा।
उक्त बैठक में सदर मुंसरिम श्री काजी वसीम उल्ला, न्यायालय कर्मचारी राजन मिश्रा एव सदस्य / मध्यस्थ श्री विनोद प्रकाश ब्यास व श्रीमती सुलेखा सिह तथा विद्वान अधिवक्तागण श्री शिवम सिंह सेंगर, श्री रामप्रकाश प्रजापति श्री अखिलेन्द्र चौहान, श्री निर्मल यादव, सुश्री कस्तूरी आदि उपस्थित रहे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस