प्रदेश में सैंकड़ों पुलिसकर्मियों ने फिल्मी गाने पर किया डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,जश्न में डूबी भोजशाला

धार भोजशाला में शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-पाठ और नमाज संपन्न होने पर पुलिस जमकर झुमते नजर आई है. धार में बसंत पंचमी और शुक्रवार की नमाज के दौरान शांति बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सफल रही है

भोजशाला में बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज सकुशल संपन्न हो जाने पर पुलिसकर्मियों ने जश्न मनाया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी फिल्मी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिला में इस बार बसंत पंचमी पर्व के दौरान प्रशासन से सामने बड़ी चुनौती थी. बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ने के चलते पूजा पाठ और नमाज, दोनों एक ही दिन होना था. दोनों ही कार्यक्रमों को प्रशासन ने बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया. जिसके बाद पुलिस जवानों ने डीआरपी लाइन में आपसी सौहार्द और टीम भावना के साथ जश्न मनाते देखे गए. 

पुलिस की अग्नि-परीक्षा

इस बार बसंत पंचमी का पर्व पुलिस के लिए किसी अग्नि-परीक्षा से कम नहीं थी. एक तरफ जहां हिंदू भाइयों को पूजा पाठ करना था तो वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज अदा करनी थी. 

हालांकि पुलिस ने बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से अपनी अग्नि-परीक्षा पास की जिसका नतीजा ये हुआ कि शहर में कहीं भी कोई तनाव की स्थिति नहीं बनी. 

10 हजार पुलिसकर्मी की तैनाती

पर्व के दिन शहर में सौहार्द बने रहने का ये भी कारण है कि पूरे शहर में 10 हजार के लगभग पुलिस कर्मी तैनात थे. अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई थी. प्रशासन की सटीक रणनीति और पुलिस बल की मुस्तैदी से सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया. 

जश्न मानते दिखाई दिए जवान

शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न होने के बाद ड्यूटी निभाकर पुलिस जवान जश्न मनाते दिखाई दिए. भोजशाला में अखंड पूजन सम्पन्न होने पर हिन्दू भी जश्न मनाते देखे गए. पुलिस वालों के लिए ये जश्न जहां उनकी कड़ी मेहनत और सफल ड्यूटी का प्रतीक रहा वहीं हिन्दू समुदाय के लोगों ने त्योहार के उपल्क्ष पर जमकर झूमते नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.