कांग्रेस नेता मुकेश नायक का बेतुका बयान,दीपक जोशी की शादी पर बोले 'हमाई पार्टी से एक लुगाई और ले गओ
दीपक जोशी के विवाह विवाद पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक का बुंदेली बयान वायरल हो गया है। नायक ने कहा कि बीजेपी में गए जोशी हमारी पार्टी से 'एक लुगाई' भी ले गए। इस बयान पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है, जिससे राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।
दीपक जोशी हमाई पार्टी कांग्रेस में आओ और एक लुगाई और ले के चलो गओ, वेसई पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी है..! जोशी कांड के बाद कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक का यह अजीब बयान काफी चर्चाओं में है...
भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस से फिर भाजपा में लौटे दीपक जोशी के विवाह हो लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक का बुंदेली बोली में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है और भाजपा ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
वीडियो में यह कहा
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने दीपक जोशी के विवाह को लेकर चल रहे विवाद पर बुंदेली बोली में कहा कि 'बीजेपी में चलो गओ दीपक जोशी। वैसे ही हमाई पार्टी में आओ और हमाई पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी थी, एक लुगाई और ले गओ इतेसे, बताओ ना आप'। उनका यह बयान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तो कार्यकर्ता बचे नहीं हैं और मतदाता तो लुप्त ही हो गए। महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस की कार्यशैली बन चुकी है। भाजपा ने इसे कांग्रेस नेताओं की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।
पूर्व मंत्री दीपक जोशी की कथित शादी पर कांग्रेस का दर्द पूर्व मंत्री दीपक जोशी की शादी को लेकर आई खबरों पर कांग्रेस का दर्द सामने आया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने दीपक जोशी को लेकर कहा कि हमारी पार्टी में वैसे ही कार्यकर्ताओं की कमी थी। एक लुगाई और ले गया इधर से।
दरअसल, पल्लवी राज सक्सेना नाम की महिला ने दीपक जोशी के साथ शादी होने का दावा किया है। उसने सोशल मीडिया पर दीपक जोशी के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की है। एक तस्वीर में तो दीपक जोशी को हल्दी और मेंहदी लगी नजर आ रही है।
पल्लवी राज सक्सेना महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रही हैं। वहीं दीपक जोशी 2023 के चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि बाद में कांग्रेस छोड़ दी थी और फिर से भाजपा में शामिल होने का दावा किया था। अब भाजपा ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है।
अब पल्लवी से उनकी शादी के दावे पर कांग्रेस ने बातों ही बातों में बयां कर दिया है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी बनी हुई है। ऐसे में इस मामले में उन्हें नुकसान ही हुआ है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस