एमपी में पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल का गठन, 1 अप्रैल से ऐसे होगा पेंशन केस का निराकरण
मध्यप्रदेश के पेंशनर्स के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत मप्र में राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल, भोपाल का गठन किया गया है। यह सेल एक अप्रेल से प्रदेश के सभी जिलों में पेंशन प्रकरणों का निराकरण करेगा।
मध्य प्रदेश के लाखों पेंशनरों को अब पेंशन संबंधी मामलों के लिए जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार 1 अप्रैल से सभी जिलों में राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल लागू कर रही है। यह नई व्यवस्था पेंशन प्रकरणों का निपटारा एक केंद्रीकृत प्रणाली से करेगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी।
भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों पेंशनरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब पेंशन से जुड़े मामलों के लिए जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से सभी जिलों में पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल लागू करने का फैसला किया है।
इस नई व्यवस्था के तहत पेंशन से जुड़े सभी मामलों का निपटारा एक ही केंद्रीकृत प्रणाली से किया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा संचालनालय ने विशेष सेल का गठन कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
तय हुई जिम्मेदारियां, तेज होगा निपटारा
नई प्रणाली में पेंशन प्रकरणों के पूर्व परीक्षण, अनुमोदन और क्रिएशन के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होने की उम्मीद है।
प्रकरण प्रिंटिंग और महालेखाकार को प्रेषण के लिए एडिशनल डायरेक्टर भावेश कांत सिन्हा को अप्रूवल अधिकारी बनाया गया है।
डिप्टी कलेक्टर पायल ओसवाल को क्रिएटर की भूमिका दी गई है।
प्रावधिक पेंशन व उपदान भुगतान के लिए डिप्टी डायरेक्टर वर्षा चढ्डा को अप्रूवल और विनय खतलोईया को क्रिएटर की जिम्मेदारी मिली है।
संभागवार निगरानी के लिए प्रभारी नियुक्त
प्रत्येक संभाग में समन्वय के लिए अलग प्रभारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं, जिससे मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
भोपाल संभाग: अप्रूवल – रामसेवक मीना, क्रिएटर – विजेंद्र पुष्पद
इंदौर संभाग: अप्रूवल – भावेश कांत सिन्हा, क्रिएटर – मधुबाला मुजाल्दे
जबलपुर संभाग: अप्रूवल – राबिन सैमुअल, क्रिएटर – आहिना जैन
उज्जैन संभाग: अप्रूवल – मिर्जा बशीर बेग, क्रिएटर – राखी उइके
ग्वालियर संभाग: अप्रूवल – हरिदयाल जटोला, क्रिएटर – तरुण गौड़
रीवा संभाग: अप्रूवल – राजेंद्र रावत, क्रिएटर – नवीन उइके
सागर संभाग: अप्रूवल – शोएब खान, क्रिएटर – पायल ओसवाल
वर्तमान पदस्थापना स्थल से ही होगा कार्य संपादन
यह समस्त शासकीय सेवक वर्तमान पदस्थापना स्थल से ही कार्य संपादित करेंगे। किसी भी समस्या के निराकरण के लिए अपने संभाग प्रभारी से समन्वय स्थापित करेंगे। पेंशन परीक्षण के लिए कर्मचारी कोड के साथ प्रस्तावित चैनल सूची भी जारी की गई है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस