भरूच में संघवी ऑर्गेनिक्स फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, राहत कार्य जारी
गुजरात के भरूच में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। आग तेजी से फैल रही है जिससे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
भरूच के पनौली में संघवी ऑर्गेनिक्स फैक्ट्री में आग लगी. धुआँ और लपटें दूर से दिखीं. फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने में कदम उठाए, नुकसान का आंकड़ा अभी पता नहीं.
Gujarat Factory Fire: रविवार सुबह भरूच के पनोली जीआईडीसी स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक आसमान में काला धुआं छा गया और उसकी भयावहता देख कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
दो मजदूरों की मौत
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को लगभग एक घंटे का समय लगा। आग बुझने के बाद संयंत्र से दो मजदूरों के जले हुए शव बरामद किए गए।
3 बजे लगी आग
पुलिस के अनुसार, यह घटना समित्रा गांव के पास स्थित एक उर्वरक संयंत्र में तड़के करीब 3 बजे घटी, जब नाइट शिफ्ट में काम चल रहा था। हादसे के समय प्लांट में कुल छह मजदूर मौजूद थे। मृतकों की पहचान मनीष (बिहार निवासी) और फूलचंद (महाराष्ट्र निवासी) के रूप में की गई है। इसके अलावा दो अन्य मजदूर झुलस कर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटना की जांच में जुटी हुई हैं। संयंत्र में सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस